बाहर का तापमान 50 डिग्री, घर का हो जाएगा 30, इस घोल को डाल दीजिए छत पर, पंखा भी फेकेगा AC जैसी ठंडी हवा...
How to keep roof cool in summer: गर्मी इतनी भयंकर पड़ रही है, हर कोई परेशान है. शाम में 6 बजे भी गर्म हवा से स्किन जल जाती है. घर तो अंदर गर्म रहता ही है, छत भी सबसे ज्यादा गर्म होती है। नंगे पैर अगर छत पर चले गए तो छाले जरूर पड़ जाएंगे, इतनी गर्मी पड़ रही है. छत शाम में भी तपती रहती है।
चूंकि, सूरज से निकलने वाली किरणें डायरेक्ट छत पर ही सुबह से ही पड़ती हैं, जिससे दिन होते-होते घर भी नीचे आग की भट्टी बन जाता है. पंखे से गर्म हवा निकलती àरहती है. ऐसे में छत पर ऐसा क्या करें, ताकि छत भी ठंडी रहे और घर के अंदर का तापमान भी कम हो जाए. यहां जानिए कुछ ऐसे ही आसान से देसी उपाय, जो आपके छत को रखेंगे ठंडा।
छत को ठंडा रखने के देसी तरीके
X पर एक पोस्ट दिनेश के सेन @dks_230 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति छत को ठंडा करने के उपाय बता रहा है. इस वीडियो में तपती छत को ठंडा रखने का तरीका बताया जा रहा है. इस वीडियो में व्यक्ति ने एक ऐसा देसी उपाय ट्राई किया है, जिसमें 44 डिग्री तापमान में भी छत बिल्कुल ठंडा है और वहां मौजूद सभी व्यक्ति बिना जूते-चप्पल के खड़े हैं. वीडियो में ये शख्स बता रहा है कि ये कोई चमत्कार नहीं, बल्कि विज्ञान का कमाल है।
छत का तापमान कम करने का 1 शानदार तरीका
-वीडियो में बताया गया है कि मार्केट से 1200 फुट साइज वाले छत के लिए 20 किलो डल्ली वाला चूना लाया गया है. ये चूना पुताई के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसे पानी में भिगोकर पुताई की जाती है, जिससे दीवारों को मजबूती और नई चमक मिलती है. इसे ही आपको अपने छत पर भी लगाना है।
-चूना के अलावा, यहां इतने बड़े छत के लिए 5 किलो डीडीएल बाइंडर लिया गया है. सबसे पहले चूने को रात भर एक बड़े से ड्रम में पानी में डालकर छोड़ दें. ये अच्छी तरह से गल जाएगा. इससे सुबह में चूना ठंडा हो जाएगा.-अब इसमें पांच किलो डीडीएल बाइंडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें. मिक्स करने के लिए आप एक बड़ी सी लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं.- अब इसे पूरे छत पर ब्रश की मदद से एक कोट अच्छी तरह से लगा दें. अगर बच जाए तो आप इसे फिर से एक कोट छत पर लगा दें. आपका छत पूरा वाइट रंग का हो जाएगा. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अभी का तापमान 44 डिग्री है, लेकिन इस वाइट घोल को लगाने के बाद छत का तापमान 30 डिग्री है, जिससे आप नंगे पांव भी छत पर बड़े आराम से घूम सकते हैं।
- इस चूने के घोल को छत पर लगाने से अंदर घर का तापमान भी कम हो सकता है. पंखे से गर्म हवा नहीं, बल्कि काफी ठंडी हवा निकलती है. ऐसे में आप दिन के समय भी आराम से बिना एसी ऑन किए ही रह सकते हैं।