₹8999 में आया सबसे तगड़ा फोन, टूटने-फूटने-फटने का डर खत्म, बिना नेटवर्क भी होगी कॉल, लुक OnePlus 15R जैसा...
Itel A100 Pro Launched in India: itel ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाकेदार स्मार्टफोन itel A100 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत में ऐसे फीचर्स लेकर आया है जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मिलिट्री ग्रेड मजबूती है। इस फोन को 43°C तक के हाई टेम्परेचर में लगातार 72 घंटे तक टेस्ट किया गया है। यानी तेज गर्मी, धूप या लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी फोन आसानी से काम करता रहेगा और जल्दी गर्म होने की समस्या कम होगी।
फोन को -35°C तक के बेहद ठंडे मौसम में भी टेस्ट किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को 1.2 मीटर की ऊंचाई से कई बार हर साइड, किनारे और कॉर्नर पर गिराकर टेस्ट किया गया है। फोन का बैक पैनल बिलकुल OnePlus 15R जैसा डिज़ाइन किया गया है। फोन में Dynamic Bar, Ultra Link और IR Blaster जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Itel A100 Pro की कीमत और कहां से खरीदें
आईटेल ए100 प्रो को सिर्फ एक वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके एकमात्र 3GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। यह कॉमेट ऑरेंज, क्लाउड व्हाइट और ब्लैक रंगों में आता है और अब रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
itel A100 Pro की 6 बड़ी खासियतें
1. फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में DTS साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर सुनाई देती है। कंपनी ने इसमें Dynamic Bar फीचर भी दिया है, जो नोटिफिकेशन, कॉल और बैटरी जैसी जरूरी जानकारी स्क्रीन पर आसान तरीके से दिखाता है।
2. itel A100 Pro में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 15 Go Edition पर काम करता है, जिससे कम RAM में भी फोन स्मूद चलता है। इसमें 3GB RAM के साथ 5GB वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलता है। यानी यूजर्स को कुल 8GB तक RAM जैसा अनुभव मिलेगा। इसके अलावा 64GB स्टोरेज भी दी गई है, जिसमें फोटो, वीडियो और ऐप्स आसानी से सेव किए जा सकते हैं।
3. फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है। इससे तस्वीरों में बेहतर कलर और डिटेल देखने को मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
4. itel A100 Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 10W चार्जर बॉक्स में मिलता है। ऐसे में बार-बार चार्जिंग की चिंता कम हो जाती है।
5. फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा IR Blaster दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स टीवी और AC जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। Ultra Link फीचर की मदद से कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने का दावा किया गया है।
6. itel ने इस फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दी है। यानी अगर शुरुआती दिनों में स्क्रीन खराब होती है तो यूजर्स को एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना पड़ेगा।