आज वाराणसी में बंटी झालमुड़ी, बंगाल में BJP की जीत के रुझान की कार्यकर्ता जोर शोर से मना रहे है खुशी, वीडियो वायरल...
West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज यानी 4 मई को आने वाला है। वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में BJP; TMC से आगे चल रही है, बीजेपी कार्यकर्ता जिसकी ख़ुशी मना रहे हैं। हाल ही में वाराणसी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता लोगों को झालमूड़ी वितरण कर रही हैं।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल
वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता दिखाई दे रही हैं जो पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के शुरुआती रुझानों की जीत का जश्न मना रही हैं. कार्यकर्ता लोगों को झालमुड़ी बाँट रही हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी की पार्टी TMC से आगे चल रही है। हालांकि सरकार किसकी बनेगी ये तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आने वाला है।