Headlines
Loading...
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, देवीशा शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म...

सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, देवीशा शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म...

मुंबई।: गुरूवार टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी देवीशा शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्ही परी के आने की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत से बधाइयों का तांता लग गया है।फैंस से लेकर दिग्गज क्रिकेटर तक, हर कोई SKY और उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहा है।

2016 में हुई थी शादी

आपको बताते चलें कि क्रिकेटर सूर्यकुमार और देवीशा ने जुलाई 2016 में शादी की थी। इस साल मार्च में दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था। अब बेटी के जन्म से दोनों की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो गया है। देवीशा हमेशा सूर्या के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़ी रहीं। उन्होंने सूर्या को घरेलू क्रिकेटर से टीम इंडिया का T20 कप्तान बनते देखा है।

IPL के बीच आई गुड न्यूज

यह खुशखबरी IPL 2026 के बीच आई है। सूर्यकुमार इस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक SKY ने इस हफ्ते की शुरुआत में टीम के साथ रायपुर जाने का प्लान टाल दिया था। वे बच्चे के जन्म के वक्त पत्नी के साथ रहना चाहते थे और पारिवारिक जिम्मेदारी निभाना चाहते थे।

सोशल मीडिया पर कपल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

सूर्या और देवीशा की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। देवीशा अक्सर IPL और विदेशी दौरों पर सूर्या के साथ ट्रैवल करती हैं। स्टेडियम में भी उन्हें कई बार सूर्या को चीयर करते देखा गया है। अब IPL की भागदौड़ और प्लेऑफ की टेंशन के बीच यादव परिवार के लिए यह सबसे बड़ा जश्न का मौका है।

RCB के खिलाफ मैच में क्या खेलेंगे सूर्या?

मुंबई इंडियंस ने अभी तक साफ नहीं किया है कि सूर्यकुमार 10 मई को RCB के खिलाफ अहम मैच में खेलेंगे या नहीं। बेटी के जन्म के चलते उनकी वापसी पर सस्पेंस है। टीम फिलहाल रायपुर में है और मैच की तैयारी कर रही है।

हार्दिक भी चोटिल, बुमराह कर सकते हैं कप्तानी

सूर्या ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ मुंबई की कप्तानी की थी। रेगुलर कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण बाहर थे। SKY की कप्तानी में MI ने 229 रन का बड़ा टारगेट आसानी से चेज कर लिया था। रोहित शर्मा और रयान रिकेटन ने कमाल की बैटिंग की थी।

अब हार्दिक अभी भी रिकवर कर रहे हैं और सूर्या परिवार के साथ हैं। ऐसे में RCB के खिलाफ मैच में मुंबई को नया कप्तान चाहिए होगा। जसप्रीत बुमराह इस रोल के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।