Headlines
Loading...
'सत्यानाश कर दिया'अनन्या पांडे का भरतनाट्यम देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, मुद्राओं और बॉडी पॉश्चर ने बिगाड़ा गेम...

'सत्यानाश कर दिया'अनन्या पांडे का भरतनाट्यम देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, मुद्राओं और बॉडी पॉश्चर ने बिगाड़ा गेम...

फिल्म और मनोरंजन :: अनन्या पांडे अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अनन्या के साथ लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अनन्या के एक डांस सीक्वेंस ने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'चांद मेरा दिल' की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। ये वीडियो क्लिप उस डांस सीक्वेंस की है, जिसे देखने के बाद लक्ष्य लालवानी का किरदार अनन्या पांडे के किरदार चांदनी पर फिदा हो जाता है। लेकिन, दर्शक एक्ट्रेस के क्लासिकल डांस को देखकर निराश हो गए।

अनन्या पांडे के डांस पर छिड़ी बहस

अनन्या पांडे ने 'चांद मेरा दिल' में चांदनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो इंजीनियरिंग स्टूडेंट होने के साथ-साथ भरदनाट्यम डांसर भी है। फिल्म का एक सीन है, जिसमें चांदनी को भरतनाट्यम करते दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आरव इंप्रेस हो जाता है। लेकिन, अब इसी डांस सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में अनन्या की मुद्राएं और बॉडी पॉश्चर देखने के बाद अपना ही माथा पकड़ लिया है और इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
अनन्या के डांस पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर अनन्या के डांस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'भरतनाट्यम 200 एडी में ही पतन की ओर चला गया। अनन्या पांडे के साथ ही इसका 2026 में अंत हो गया।' वहीं एक ने लिखा- 'सत्यानाश कर दिया भरतनाट्यम का।' वहीं एक लिखता है- 'अगर ये फ्यूजन भी है, तब भी इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्या मेकर्स ने रिलीज से पहले ये नहीं देखा?' एक और लिखता है- 'ये हमारी संस्कृति का अपमान है, मुद्राओं को रोबोटिक करने की क्या जरूरत थी?'

अनन्या का फैंस ने किया बचाव

हालांकि, कुछ फैंस अनन्या का बचाव करते भी दिखे। कई ने इसे कोरियोग्राफर की गलती बताया तो कई ने क्रिएटिविटी को पसंद किया। वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन भारत में करीब 3 करोड़, दूसरे दिन 3.75 करोड़, तीसरे दिन 4.25 करोड़ और चौथे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक ये फिल्म 13.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे, अंकुर पोद्दार और एल्विश जोस जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।