Headlines
Loading...
पटना:एक तरफ घरवाली, दूसरी तरफ बाहरवाली गर्लफ्रेंड और न्यू बॉर्न बेबी लेकर घर पहुंचा पुलिस वाला, पत्नी हुई बेहोश...

पटना:एक तरफ घरवाली, दूसरी तरफ बाहरवाली गर्लफ्रेंड और न्यू बॉर्न बेबी लेकर घर पहुंचा पुलिस वाला, पत्नी हुई बेहोश...

पटना, ब्यूरो। बिहार में एक पुलिसवाले साहब घरवाली और बाहरवाली के बीच मझधार में फंस गए। फिर कुछ ऐसा कर डाला कि सब हैरान रह गए। वह शनिवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घर जा पहुंचे। उसकी गोद में एक नवजात बच्चा भी था.पत्नी ने उनसे पूछा कि यह कौन है। उसने बताया कि मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है। यह सुनकर पत्नी के होश उड़ गए. 14-16 साल के बेटा-बेटी तक सदमे में आ गए. उसके बाद जमकर बवाल मच गया। महिला ने पति की थाने जाकर शिकायत कर दी।

मामले के तार दानापुर से लेकर बेतिया, गयाजी और आरा तक जुड़े हैं. दानापुर पुलिस कॉलोनी में रहने वाली निशु सिंह अपने बेटे-बेटी को लेकर रोते-बिलखते थाना पहुंची और पति रवि रंजन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई. निशु सिंह ने बताया कि रवि रंजन सिंह बिहार पुलिस में 2003 बैच के जवान हैं और वर्तमान में बेतिया में तैनात हैं. दोनों की शादी 2007 में हुई थी. शादी के बाद परिवार ठीक-ठाक चल रहा था. 14-16 साल के बेटे-बेटी की पढ़ाई के लिए दानापुर पुलिस कॉलोनी में किराए का घर लेकर रह रहे थे. लेकिन शनिवार को कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि पूरा परिवार हिल गया।

 
पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन

आरोप है कि सिपाही रवि रंजन सिंह एक महिला सिपाही के साथ एक नवजात को लेकर घर पहुंचे. घर पहुंचते ही महिला ने ऐसा दावा किया कि पत्नी निशु सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला ने कहा- 'मैं इनकी पत्नी हूं और यह बच्चा रवि रंजन का है.' फिर क्या था बवाल मैच गया और दोनों के बीच लड़ाई और हाईवोल्टेज होने लागा फिर माला दानापुर थाना पहुंचा और थाने में भी घंटों ड्रामा चला।

गर्लफ्रेंड भी पुलिस में सिपाही

इसके बाद खुलासा हुआ कि महिला उमा नाम की पुलिसकर्मी है, जो 2018 बैच की बताई जा रही है और फिलहाल गयाजी में डायल 112 में तैनात है. बस फिर क्या था… घर में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते थाने तक पहुंच गया। पति की 'दूसरी शादी' और 'नवजात बच्चे' की बात सुनकर निशु सिंह पूरी तरह टूट गईं। थाना परिसर में वह रोते-रोते अपनी आपबीती सुनाती रहीं. दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि निशु सिंह की ओर से पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है।