Headlines
Loading...
चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को वाराणसी में घमहापुर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले, दिलाया न्याय का भरोसा...

चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को वाराणसी में घमहापुर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले, दिलाया न्याय का भरोसा...

वाराणसी/चंदौली, ब्यूरो। चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को वाराणसी के घमहापुर गांव में बीते दिनों हुई मनीष सिंह की हत्या के मामले में उनके पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने पीड़ित परिवार को दुख की इस संकट में ढांढस बंधाया। 

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस जघन्य एवं अमानवीय हत्याकांड में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सांसद की प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता

सांसद ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। सांसद ने जिलाधिकारी वाराणसी से दूरभाष पर वार्ता कर स्वर्गीय मनीष सिंह की पत्नी के लिए तत्काल सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है और सरकार का नैतिक दायित्व है कि पीड़ित परिवार के पुनर्वास हेतु तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

कानून व्यवस्था पर सवाल

सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के कारण अपराधियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई में देरी हो रही है। 

उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी यदि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं तो यह प्रशासनिक विफलता का परिचायक है। और कहा कि यदि शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।