Headlines
Loading...
चंदौली का इनामी पशु तस्कर और गैंगस्टर ठाणे से किया गया गिरफ्तार...

चंदौली का इनामी पशु तस्कर और गैंगस्टर ठाणे से किया गया गिरफ्तार...

वाराणसी/चंदौली, ब्यूरो। एसटीएफ वाराणसी ने चंदौली जिले के 50 हजार के इनामी पशु तस्कर जयरामपुर मुनारी चोरण (चौबेपुर) निवासी ओमप्रकाश पांडेय को ठाणे से गिरफ्तार किया है। 

निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे ठाणे के धारावी इलाके से आज गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सकलडीहा थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। 

वह बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य प्रदेशों में तस्करी करता था।