Headlines
Loading...
वाराणसी में नेशनल हाइवे पर डाफी में टूटे पोल से कालोनी में हो रही है बिजली आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका से भयभीत है ग्रामीण...

वाराणसी में नेशनल हाइवे पर डाफी में टूटे पोल से कालोनी में हो रही है बिजली आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका से भयभीत है ग्रामीण...

वाराणसी। नेशनल हाइवे 19 पर डाफी स्थित अंडरपास के समीप द्वारका पुरम कालोनी मोड़ के पास बिजली का खंभा कई दिनों से टूट गया है, जो बड़ी दुर्घटना का कारण और कालोनी के लोगों की परेशानी का कारण बना है। टूटे खंभे से हो रही बिजली आपूर्ति से कालोनी के रहने वाले ग्रामीण दुर्घटना की आशंका को लेकर काफी परेशान हैं।

कालोनीवासियों का आरोप है कि सूचना के बाद भी बिजली विभाग के लोग अनजान बने हुए हैं। डाफी नैपुरा चौराहे की तरफ से खंभे पर तार आया है ।जहां हाइवे पर द्वारिका पुरम कालोनी मोड़ के पास बने बस स्टैंड के पास सीमेंट का खंभा बीच से टूट गया है। इसी खंभे से कालोनी के करीब सौ से ज्यादा घरों को बिजली आपूर्ति हो रही है।

हाइवे का सर्विस रोड और कालोनी में जाने वाले इस मार्ग पर काफी लोगों का आवागमन होने के साथ ही यहां बस स्टैंड भी बना है । जहां पर लोग छाया के लिए बैठते हैं । मोड़ के पास ही अतुल पांडेय की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है जिनका आरोप है कि यहां दिनभर ग्राहक आते जाते रहते हैं। किसी समय कोई घटना हो सकती है।

कालोनी के रहने वाले श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि सुबह लोग टहलने आते जाते हैं जिससे डर बना रहता है। प्रमोद सिंह ने कहा कि कालोनी के बच्चे और औरतें अक्सर यहां आते जाते हैं, जिन्हें खंभा टूटने का खतरा बना है। लल्लू पांडेय ने कहा कि कालोनी का मोड़ होने के कारण यहां कुछ बुजुर्ग लोग भी बैठते हैं। डाफी उपकेंद्र के जेई का नंबर लगातार नॉट रिचबल बताया रहा। जबकि एसडीओ रामनगर ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है लेकिन तत्काल मामले को हम देख रहे हैं।