Headlines
Loading...
मुगलसराय : जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र मढ़िया गांव में गुरुवार की सुबह सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर हुई पिटाई...

मुगलसराय : जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र मढ़िया गांव में गुरुवार की सुबह सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर हुई पिटाई...

चंदौली, पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी और बच्चों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

हालांकि "केसरी न्यूज 24" वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी उर्मिला का आरोप है कि उसके पति सपा जिलाध्यक्ष के घर पर थे। वे बच्चों संग उन्हें वहां खोजने पहुंची थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस सपा जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई है। वहीं पुलिस ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी और बच्चों से जलीलपुर चौकी पर लाकर पूछताछ कर रही है। 

बताया जा रहा है कि पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी और बच्चे सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचते ही दरवाजा पीटने लगे। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष की बेटी ने इसका विरोध किया। इस दौरान बात बढ़ गई और ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी और उसके बेटों ने गार्गी पटेल की जमकर पिटाई कर दी।