Headlines
Loading...
आज वाराणसी लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर हवाई अड्डा) पर 'उड़ान यात्री कैफे' हुआ बंद...

आज वाराणसी लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर हवाई अड्डा) पर 'उड़ान यात्री कैफे' हुआ बंद...

वाराणसी ब्यूरो। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के गेट नंबर एक पर खुले कैफे में यात्रियों के लिए किफायती दर में चाय-नाश्ते की व्यवस्था थी। इसमें एक कप चाय 10 रुपये दी जाती थी। एक पीस समोसा 20 रुपये में दिया जाता था। वाराणसी समेत देश के 10 हवाई अड्डों पर इसका वर्चुअल उद्घाटन किया गया। 

लेकिन एक महीने में ही इसके बंद होने से यात्री निराश हैं। मजबूरी में उन्हें महंगे आउटलेट का रुख करना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्त ने बताया कि 'यात्री उड़ान कैफे' टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर था। इससे यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। 

वहीं पुनीत गुप्त ने आगे बताया कि, टर्मिनल बिल्डिंग में इसे जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन संबंधी समस्या से दिक्कत हो रही थी।