'मैं तो सोई हुई थी', सपा नेता गार्गी सिंह पटेल का छलका दर्द, बयां की बाल पकड़कर घसीटने वाले हमले की कहानी, पड़ाव चंदौली जिले की घटना..
पड़ाव जलीलपुर/चंदौली। उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में गुरुवार को एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद से जिले में सियासी माहौल गर्म है। दरसअल, गुरुवार की दोपहर को कुछ लोगों ने सपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की उन्ही के घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल गार्गी सिंह पटेल को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
होश में आने के बाद गार्गी सिंह पटेल द्वारा अस्पताल में दिया गया एक बयान सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल वीडियो में उन्होंने जो बयान दिया है वह बेहद चौकाने वाला है। उन्होंने इस हमले को प्री-प्लान बताते हुए वारदात में सपा और भाजपा के लोगों की इंवॉलमेन्ट की बात कही।
क्या कहती हैं गार्गी सिंह पटेल ?
गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर में सोई हुई थी। इस दौरान उनके बिजनेस पार्टनर का फोन आया कि एक जमीन के रास्ते को लेकर स्थानीय प्रधान से मिलना है। बिजनेस पार्टनर उनके घर पहुंचें और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। बिजनेस पार्टनर ने बताया कि कुछ लोग उनके यानी गार्गी सिंह पटेल के बारे में कुछ उल्टा सीधा कह रहे हैं। इस पर गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्हीं के पार्टी से ताल्लुक रखने वाले सिद्धांत जायसवाल ने पार्टी कार्यालय में मजाक-मजाक में धमकी दिया था और सिद्धांत जायसवाल ने ही उनके बिजनेस पार्टनर के घर जाकर घर वालों के कान भरे और उन्हें भड़काया। गार्गी सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने कई जमीनों में करोड़ों पैसे लगाए है और हमलावरों का पैसा हड़पने की नीयत थी।
बीजेपी के लोगों पर लगाया आरोप
गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का एक लड़का, मुखबिरी का काम करता था। जो उसके पार्टनर के बेटों को लोकेशन देता रहता था, की गार्गी सिंह पटेल कहां जा रही है। बताया कि मामले में कन्फ्यूजन क्रिएट कर इस वारदात को प्री-प्लानिंग तरीके से अंजाम दिया गया। मारपीट के बाबत गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि हमलावरों द्वारा पहले उनकी बेटी को गाली दिया गया। विरोध करने पर सभी ने अचानक उनपर हमला कर दिया।
क्या कहती है पुलिस ?
इस संबंध में शुक्रवार को एएसपी अनंत चंद्रशेखर का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल का उपचार जारी है। एएसपी ने बताया कि कुल 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की विवेचना सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सपा नेता सिद्धांत जायसवाल का पलटवार
आपको बता दें कि इस समय यह मामला जिले में बहुत हाइलाइट है। मामले में प्रेम-प्रसंग के चलते मारपीट का होना, सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। उधर सपा नेता सिद्धांत जायसवाल ने गार्गी सिंह पटेल के आरोपों को नकारते हुए बताया है कि अगर उन्होंने कोई धमकी दिया है तो गार्गी सिंह ने पुलिस को इसकी शिकायत पहले क्यों नही की?
380 विधानसभा मुग़लसराय से दाबेदारी
ऑनलाइन मीडिया से बात करते हुए सपा नेता सिद्धांत जायसवाल ने मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि कारण चाहें कुछ भी हो, किसी भी महिला को इस तरह से पीटना उचित नही है। गार्गी सिंह पटेल के आरोपों के बाबत सिद्धांत जायसवाल ने बताया कि चंदौली जिले के 380 विधानसभा मुलसराय में उनकी प्रबल दाबेदारी है। ऐसे में उनकी छवि धूमिल करने का यह षड्यंत्र है।उन्होंने बताया कि मारपीट के मामले में वह कहीं भी नही थे, फिर भी उनपर षडयंत्र के तहत एफआईआर दर्ज करवाया गया है। बहरहाल, अब यह देखना है कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य निकलकर सामने आते हैं।