Headlines
Loading...
बक्‍सर में डांसर से सामूहिक दुष्‍कर्म; शादी में गई थी डांस करने, कुछ युवकों ने किया सामूहिक रेप, गांव वालों ने सुबह देखा तो रह गए सन्‍न...

बक्‍सर में डांसर से सामूहिक दुष्‍कर्म; शादी में गई थी डांस करने, कुछ युवकों ने किया सामूहिक रेप, गांव वालों ने सुबह देखा तो रह गए सन्‍न...

बिहार, बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शादी समारोह में नृत्य करने आई नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।इस बीच तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

अचेतावस्था में नर्तकी को गांव से बाहर एक मठिया के पास पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका प्राथम‍िक उपचार कराया।

बधार में ले जाकर क‍िया दुष्‍कर्म

होश में आते ही मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। घटना की पुष्टि करते राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के यहां शुक्रवार को बारात आई थी।

उसे डांस करने के लिए कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय नर्तकी बुलाई गई थी। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गांव के ही कुछ लड़के नर्तकी को जबरन उठाकर बधार में ले गए।

वहां वारदात को अंजाम दिया और डांसर को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह शौच आदि के लिए निकले ग्रामीणों ने अचेत पड़ी युवती को देख पुलिस को सूचना दी।

तीन युवक हि‍रासत में लिए गए

प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर पीड़िता ने गांव के कुछ लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में शिवपूजन राजभर समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तात कर लिया जाएगा।