Headlines
Loading...
पिता के सामने बेटी को खींचा, पटना का होटल हिडेन बना 'अय्याशी का अड्डा', पुलिस ने लिया एक्शन, अंदर शराब पार्टी, CCTV कैमरे बंद मिले

पिता के सामने बेटी को खींचा, पटना का होटल हिडेन बना 'अय्याशी का अड्डा', पुलिस ने लिया एक्शन, अंदर शराब पार्टी, CCTV कैमरे बंद मिले

बिहार क्राइम न्यूज। बिहार में अक्सर अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे है। हालांकि प्रशासन द्वारा प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी बीच पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित आरपीएस लॉ कॉलेज रोड पर बने होटल 'हिडेन विला' में एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा होटल को सील कर दिया है.क्या है पूरा मामला चलिए जानते है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को पॉलीटेक्निक की परीक्षा दिलाने पटना आए थे. जहां दोनों रूपसपुर स्थित होटल हिडेन विला के कमरे नंबर 103 में ठहरे हुए थे. इसी बीच छात्रा के पिता ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए मामले को लेकर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और उन पर केस दर्ज किया है।

आरोप है कि शुक्रवार देर रात होटल का एक कर्मचारी अचानक कमरे में घुस आया और छात्रा को जबरन पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान पिता की नींद खुल गई और उन्होंने उसका विरोध करन शुरू कर दिया. हालांकि जब वह अपने हरकत से बाज नहीं आया तो पिता ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

गिरफ्तार हुए दो आरोपी

पुलिस को जैसे ही इस घटना की सोचना मिली तो शिकायत के आधार पर होटल 'हिडेन विला' को तुरंत सील कर दिया गया. इसके साथ ही पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी सत्येंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि होटल मैनेजर समेत एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

होटल में ही चल रही थी शराब पार्टी,CCTV कैमरे भी थे बंद 

जांच के दौरान पुलिस को होटल में कई संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात होटल में शराब पार्टी चल रही थी. होटल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए, जिससे पुलिस को शक है कि सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल से शराब की बोतलें और यौनवर्धक दवाएं भी बरामद की हैं।

इसके साथ ही पुलिस को होटल के अन्य कमरों में पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और कुछ युवक भी मिले, जिनसे पूछताछ की गई। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. बता दें, जांच में यह भी सामने आया कि होटल का सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया था और यह स्थानीय थाने में सूचीबद्ध भी नहीं था. घटना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो कोई शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।