Headlines
Loading...
CMने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था ज्यादा आधुनिक सुरक्षित, तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए...

CMने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था ज्यादा आधुनिक सुरक्षित, तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए...

लखनऊ, ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट एवं संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग हेतु सेंट्रल डैशबोर्ड विकसित किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध एवं सुरक्षित संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम योगी ने बेहतर पर्यवेक्षण एवं निगरानी के लिए विभागीय ढांचे को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ तथा डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में स्थापित किए जाने पर विचार किया गया।

बैठक में 47 करोड़ रुपये की लागत से 12 जनपदों में डिजिटल वायरलेस सेवाएं शुरू करने की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए आधुनिक हैंड हेल्ड वायरलेस संचार व्यवस्था विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्मिकों का डेटा मानव सम्पदा पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए। चरित्र पंजिका, अवकाश एवं अन्य सेवा संबंधी कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित हों।

वहीं मुख्यमंत्री ने कार्मिकों को नवीनतम तकनीकों, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं संचार गुणवत्ता सुधार संबंधी प्रशिक्षण नियमित रूप से दिए जाने पर भी बल दिया।