Headlines
Loading...
बरेली: कलेक्ट्रेट में अचानक दोपहर गिरा युवक, फिर जो बरेली DM ने किया... जीत लेगा आपका दिल, कहेंगे वाह !!!...

बरेली: कलेक्ट्रेट में अचानक दोपहर गिरा युवक, फिर जो बरेली DM ने किया... जीत लेगा आपका दिल, कहेंगे वाह !!!...

बरेली, न्यूज। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। कलक्ट्रेट में शनिवार दोपहर डीएम कार्यालय के बाहर एक युवक गर्मी से बेहोश होकर गिर गया। डीएम उसे अपने कार्यालय में ले गए और पानी छिड़का, लेकिन होश नहीं आया।एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस आने से पहले ही डीएम सरकारी गाड़ी से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मरीज का तुरंत इलाज शुरू हुआ और उसे होश आ गया।

एक अन्य मामले में भी डीएम ने किडनी की समस्या से परेशान युवक को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भेजकर सीएमओ को हर संभव मदद के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि वह कार्यालय से बाहर निकल रहे थे कि तभी तेज आवाज आयी तो देखा कि एक युवक कार्यालय के बाहर रखे फ्रिज के पास गिरा है।

स्टाफ की मदद से वह तुरंत उसे कार्यालय में लेकर गए और उसके चेहरे पर पानी छिड़का, लेकिन युवक को होश नहीं आया। उन्होंने सीएमओ डा. विश्राम सिंह को सूचना दी। सीएमओ ने तुरंत एंबुलेंस भेजने के लिए फोन किए, लेकिन कुछ फोन नहीं उठे। इधर एंबुलेंस आने में देरी पर डीएम ने तुरंत सरकारी गाड़ी मंगाई और युवक को इसमें लेकर खुद जिला अस्पताल पहुंच गए।
 

यहां सीएमओ और एडीएसआइसी डा. रमेश दीक्षित के साथ डाक्टर और अन्य स्टाफ पहले से ही मुस्तैद हो गया। युवक को तुरंत गाड़ी से उतारकर इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद युवक को होश आ गया। युवक की हालत स्थिर होने तक डीएम इमरजेंसी में ही रहे और फिर चले गए। होश में आने पर युवक ने बताया कि उनका नाम अजय कश्यप है और वह मझगवां ब्लाक के मझुअवा का रहने वाले है।

वह हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री है। उनके पिता उद्यान विभाग में कार्यरत हैं लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत डीएम से की थी। इसी मामले में वह कलक्ट्रेट आए थे। उनका कहना है कि पता नहीं कब वह बेहोश होकर गिर गए। सीएमओ ने बताया कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ है, गर्मी आदि के कारण अचेत हो गया था।

वहीं दूसरे मामले में जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपने बीमार बेटे को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची। दर्द से कराह रहे युवक की जानकारी स्टाफ की ओर से न देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। महिला ने डीएम को बताया कि उसके बच्चे की दोनों किडनी खराब हैं और उसका उपचार चौकी चौराहे के पास स्थित एक अस्पताल में चल रहा था।

महिला ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कलक्ट्रेट आई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला व उसके बच्चे को नो व्हीकल डे होने के कारण बाहर से ई-रिक्शा मंगाकर जिला अस्पताल भिजवाया और संबंधित अधिकारियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।