Headlines
Loading...
GT vs SRH: 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंची गुजरात, आज हैदराबाद को 82 रन से रौंदा...

GT vs SRH: 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंची गुजरात, आज हैदराबाद को 82 रन से रौंदा...

स्पोर्ट्स ब्यूरो, टी के केसरी...IPL 2026 का 56वां मुकाबला काफी लो-स्कोरिंग रहा। यह मैच 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। मैच में गुजरात के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए लेकिन टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला पूरी तरह पलट दिया। गेंदबाजों की दमदार मेहनत की बदौलत गुजरात ने यह मैच 82 रन से अपने नाम कर लिया।

गुजरात टाइटंस की पारी

टॉस हारने के बाद गुजरात को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया गया और हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुरुआत में इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिया। पावरप्ले में गुजरात की टीम सिर्फ 34 रन ही बना सकी और उसके 2 विकेट भी गिर गए। हालांकि इसके बाद टीम ने मिडिल ओवरों में वापसी की। 7 से 15 ओवर के बीच गुजरात ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 80 रन जोड़ दिए। वहीं आखिरी ओवरों में भी बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। 16 से 20 ओवर के बीच टीम ने 2 विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए। 
इसी दमदार फिनिश की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया।गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन ठोके। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। इनके अलावा निशांत सिंधु ने 22 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।

हैदराबाद की पारी

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 34 रन बना सकी। इसके बाद भी SRH के बल्लेबाज संभल नहीं पाए और गुजरात के गेंदबाज लगातार दबाव बनाकर रखते रहे। 7वें से 15वें ओवर के बीच हैदराबाद ने 6 विकेट खो दिए और सिर्फ 52 रन ही जोड़ पाई। हालत ऐसी रही कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। SRH की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई। वहीं गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी के दम पर यह मुकाबला 82 रन से अपने नाम कर लिया।

अपडेट जारी है...