अब IIT मद्रास में बिना JEE स्कोर के मिलेगा दाखिला, 12वीं पास छात्र के लिए शुरू हुआ नया कोर्स; पूरी डिटेल्स जानिए. 5जून है लॉस्ट डेट...
IIT Madras offers Admission without JEE Score: कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कई छात्रों के लिए सबसे बड़ी समस्या तब बढ़ जाती है जब वो किसी वजह से जेईई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं या फिर जेईई में इतना खास अच्छा नंबर नहीं ला पाते हैं, लेकिन आईआईटी में जाने का सपना देखना बंद नहीं करते और एक उम्मीद बनी रहती है।
ऐसे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बिना EE Main और JEE Advanced परीक्षा दिए भी आईआईटी कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। 12वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स को सीधा आईआईटी में प्रवेश मिल सकता है लेकिन कैसे और किस कोर्स में? आइए "केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क" इसके बारे में आपको डिटेल बताता हैं।
आईआईटी मद्रास में 4 साल का नया कोर्स
दरअसल, IIT मद्रास की ओर से साल का BS प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस कोर्स के जरिए स्टूडेंट्स मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग, दोनों की पढ़ाई साथ कर सकेंगे। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IISER Aptitude Test) यानी IAT स्कोर के आधार पर यहां BS प्रोग्राम में एडमिशन किया जाएगा। इसके जरिए स्टूडेंट्स नई तकनीकों, हेल्थकेयर और रिसर्च संबंधित स्किल्स सीख सकेंगे।
मेडिकल और इंजीनियरिंग की एक साथ पढ़ाई
आईआईटी मद्रास में अगर बीएस प्रोग्राम में दाखिला चाहिए तो आईएटी स्कोर को देखा जाएगा। इसके आधार पर BS प्रोग्राम एडमिशन मिलेगा। इस कोर्स में मेडिकल और इंजीनियरिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसके जरिए स्टूडेंट्स मशीन लर्निंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और मेडिकल इमेजिंग की पढ़ाई कर सकेंगे।
बीएस कोर्स के लिए आवेदन फीस कितनी है?
* सामान्य (General), EWS और OBC-NCL कैटेगरी के छात्रों के लिए आवेदन फीस- 1000 रुपये है।
* SC, ST, PwD, महिला और थर्ड जेंडर छात्रों के लिए आवेदन फीस- 500 रुपये है।
सीट स्वीकार फीस कितनी है?
* जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 30 हजार रुपये है।
* SC/ST/PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए 15 हजार रुपये है।
कब तक आवेदन करने का मौका?
बीएस कोर्स कुल 4 साल की अवधि के साथ जिसमें कुल 36 सीटें उपलब्ध हैं. इस प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू है और 5 जून 2026 तक एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को 'IISER Admission Portal' पर जाना होगा. यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद 'IIT Madras' के पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
क्या है BS कोर्स करने के फायदे?
* रिसर्च और प्रैक्टिकल लर्निंग सीखने का मौका दिया जाएगा।
* हॉस्पिटल में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा।
* मेडिकल साइंस और फंडामेंटल साइंस के बारे में पढ़ सकेंगे।
* मेडिकल इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक सिलेबस मिलेगा।
* मशीन लर्निंग के साथ-साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी संबंधित नॉलेज हासिल कर सकेंगे।