Headlines
Loading...
SRH vs RR Eliminator: हैदराबाद का टूटा सपना, क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी से पहुंची राजस्थान रॉयल्स...

SRH vs RR Eliminator: हैदराबाद का टूटा सपना, क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी से पहुंची राजस्थान रॉयल्स...

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की इस आतिशी पारी के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने महज 29 गेंदों में 5 चौकों और 12 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि वे अपने शतक से चूक गए।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रन ठोक डाले। कप्तान रियान पराग ने भी 12 गेंदों में 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने राजस्थान के 3 मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

आर्थिक रूप से मजबूत शुरुआत के बाद राजस्थान का निचला मध्यक्रम ज्यादा कमाल नहीं कर सका। डोनोवन फरेरा 12, दासुन शनाका 5 और जोफ्रा आर्चर 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 12 रन पर नाबाद रहे। अंततः राजस्थान रॉयल्स ने 12.15 के रन रेट से 243 रन बनाए और हैदराबाद के सामने जीत के लिए 244 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।

बड़े लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई हैदराबाद

जवाबी पारी में खेलते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद ट्रेविस हेड 17 और ईशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए। बड़े लक्ष्य के दबाव में हैदराबाद ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। क्लासेन 18 पर आउट हुए, तब स्कोर 81/5 हो गया।

इसके बाद नितीश रेड्डी ने तूफानी अंदाज में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई कर उम्मीद जगाई लेकिन वह 20 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद ने अपना सातवां विकेट 139 के स्कोर पर गंवा दिया। अंत में हैदराबाद के बचे हुए बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और टीम 196 पर आउट ओकर बाहर हो गई और राजस्थान ने क्वालीफायर दो में जगह बना ली।

क्वालीफायर 2 में राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने भी 2 विकेट ओने नाम किए। राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया। वहां गुजरात के साथ रॉयल्स का मुकाबला होगा। शुक्रवार को उस मैच में जीतने वाली टीम का फाइनल में आरसीबी से रविवार को आपना-सामना होगा।