Headlines
Loading...
Tamil Nadu CM Vijay: मुख्यमंत्री बनते ही 'थलापति' का एक्शन, शपथ लेने के एक घंटे के अंदर विजय ने इन डॉक्यूमेंट्स पर किए साइन...

Tamil Nadu CM Vijay: मुख्यमंत्री बनते ही 'थलापति' का एक्शन, शपथ लेने के एक घंटे के अंदर विजय ने इन डॉक्यूमेंट्स पर किए साइन...

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और तमिलनाडु वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही बड़े फैसले लेकर साफ कर दिया कि उनकी सरकार जनता से किए वादों को प्राथमिकता देने वाली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय सीधे कामकाज में जुट गए। 

मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ ही समय बाद उन्होंने तीन अहम फैसलों से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीम का गठन शामिल है।
200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का सबसे बड़ा फैसला घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का रहा। माना जा रहा है कि इस फैसले से राज्य के मध्यम वर्ग और कम आय वाले परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। चुनाव प्रचार के दौरान भी विजय ने बिजली बिल को लेकर लोगों की परेशानी को बड़ा मुद्दा बनाया था। सरकार का मानना है कि मुफ्त बिजली योजना से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और महंगाई के दौर में लोगों को राहत मिलेगी।

ड्रग्स के खिलाफ बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

विजय सरकार ने तमिलनाडु में बढ़ते नशे के कारोबार और ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं। मुख्यमंत्री विजय ने ड्रग्स नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए विशेष कार्य बल यानी स्पेशल टास्क फोर्स बनाने के दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।

यह टीम पूरे राज्य में नशीले पदार्थों की सप्लाई और तस्करी में शामिल गिरोहों पर नजर रखेगी और उनके खिलाफ अभियान चलाएगी। विजय ने पहले भी युवाओं को नशे से बचाने की बात कही थी और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर लिया है।

महिला सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विजय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर तेजी से कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया।

सरकार का कहना है कि यह टीम महिला अपराधों की निगरानी करेगी और ऐसे मामलों में तेज कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। विजय का मानना है कि इससे महिलाओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत होगा और अपराधियों में डर पैदा होगा।