Headlines
Loading...
Tech News 19th May 2026: ऐपल का इवेंट 8 जून को, मोटोरोला ईयरबड्स लॉन्च और शाओमी ला रही नया स्मार्टफोन...

Tech News 19th May 2026: ऐपल का इवेंट 8 जून को, मोटोरोला ईयरबड्स लॉन्च और शाओमी ला रही नया स्मार्टफोन...

Tech News Today Latest: ऐपल ने अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) की घोषणा कर दी है। इसे 8 जून को आयोजित किया जाएगा। सीईओ रहते हुए यह टिम कुक की आखिरी डेवलपर कॉन्फ्रेंस होगी।वहीं, मोटोरोला ने भारत में नए ईयरबड्स moto buds 2 को लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 2799 रुपये है। कैनन ने नए प्रिंटर देश में लॉन्च किए हैं। इनका नाम imagePRESS V770 है। इसके अलावा, शाओमी नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है जो Xiaomi 17T हो सकता है।

ऐपल WWDC का आयोजन 8 जून को

ऐपल की सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) का आयोजन 8 और 12 जून को किया जाएगा। सीईओ के पद पर रहते हुए यह टिम कुक का आखिरी WWDC इवेंट होगा। डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर, डेवलपर टूल्स और एआई फीचर्स के बारे में बताती है। भारतीय समय के अनुसार, WWDC रात साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। नए iOS की घोषणा इस इवेंट में की जा सकती है। कंपनी जेमिनी एआई और चैटजीपीटी के साथ भी सहयोग कर रही है। उसके बारे में भी WWDC नई जानकारियां दे सकता है। हालांकि सबकी नजरें कंपनी के भावी सीईओ जॉन टर्नस पर टिकी होंगी। देखना होगा कि वह क्या बोलते हैं।

कैनन ने लॉन्च किए नए प्रिंटर

* कैनन ने भारत में नए प्रिंटर लॉन्च किए हैं।
इनका नाम image PRESS V770 है।
* कॉपी, स्कैनिंग और फाइलें भेजना इस प्रिंटर का प्रमुख काम है।
* प्रिंटर में 15.6 इंच का टच कंट्रोल पैनल दिया गया है।
* इसमें 512 जीबी स्टाेरेज भी मिलता है।
* कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल नेटवर्क से इस प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

मोटोरोला के नए ईयरबड्स moto buds 2 लॉन्च

* मोटोरोला ने भारत में नए ईयरबड्स moto buds 2 को लॉन्च किया है। इनमें 11mm+ 6mm डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।  

* Bluetooth v6.0, LHDC की खूबियां हैं।
इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। 6 माइक, एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन के साथ हैं।

* दावा है कि इनमें 53 घंटे चलने वाली बैटरी मिलती है। बड्स अकेले 11 घंटे का बैकअप दे सकते हैं।

* 10 मिनट चार्ज करके इन्हें 3 घंटों तक उपयोग किया जा सकता है।

* moto buds 2 की कीमत 2999 रुपये और इफेक्टिव प्राइस 2799 रुपये हैं।

* 25 मई से इन्हें फ्लिपकार्ट, मोटोरोला वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से लिया जा सकेगा।

शाओमी लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन

शाओमी ने कुछ समय पहले ही Xiaomi 17T सीरीज के चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में आने का ऐलान किया था। अब कंपनी ने नई 'T' ब्रैंड डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है, जिसे भारत में लाया जाएगा। रिपोर्टों पर भरोसा करें तो भारत में लॉन्च होने वाले फोन का नाम Xiaomi 17T हो सकता है।