VIRAL VIDEO: जीत जश्न के बीच अचानक रुक गए भाजपाई, मुस्लिम जनाजे को देख बंगाल में पेश की भाईचारे की मिसाल...
BJP Victory in Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के किले को ढहाते हुए प्रचंड बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.सड़कों पर भगवा गुलाल उड़ रहा है और चारों तरफ 'जय श्री राम' के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है. लेकिन इस शोर-शराबे के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत की एक नई कहानी लिख दी है।
जब थम गया जीत का शोर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी जीत की खुशी में पूरी तरह डूबे हुए थे. ढोल-नगाड़े बज रहे थे और कार्यकर्ता झंडे लहरा रहे थे. इसी बीच वहां से एक मुस्लिम समाज का जनाजा गुजरने लगा। जैसे ही भाजपा समर्थकों की नजर जनाजे पर पड़ी, उन्होंने बिना किसी देरी के अपना म्यूजिक बंद कर दिया और पटाखों का शोर थाम लिया।
भाईचारे की पेश की मिसाल
हैरान करने वाली बात यह थी कि जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने न केवल शोर बंद किया, बल्कि सड़क के किनारे खड़े होकर जनाजे को निकलने के लिए रास्ता भी दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब तक जनाजा और उसके साथ चल रहे दर्जनों लोग बाइक और गाड़ियों से निकल नहीं गए, तब तक किसी भी कार्यकर्ता ने गुलाल तक नहीं उड़ाया. यह संयम और सम्मान की वह तस्वीर है जिसकी उम्मीद आज के दौर में कम ही की जाती है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस वीडियो को एक्स पर @ News Arena India द्वारा शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 62 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वह बंगाल है जहां 'सेक्युलरिज्म' एक तरफा नहीं होता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बंगाल के लोगों ने धर्म के लिए नहीं बल्कि रोजगार और बदलाव के लिए वोट दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'सोनार बांग्ला' की वापसी बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह वीडियो उन दावों को झुठलाता है जो कहते हैं कि राजनीति समाज को बांटती है।