बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम दासगुप्ता कोWhatsApp पर किसने भेजे अश्लील वीडियो? साइबर सेल ने पकड़ा आरोपी...
महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ओशिवारा पुलिस द्वारा 65 साल के एक बुजुर्ग को फिल्म एक्ट्रेस पूनम दासगुप्ता को अश्लील वीडियो और नग्न तस्वीरें भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.बता दें, एक्ट्रेस ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने साइबर जांच शुरू की थी. वहीं अब जांच के आधार पर आरोपी को दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके से पकड़ा लिया गया है. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है?
कौन है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक कैथोलिक आश्रम में रहकर इस अपराध को अंजाम दे रहा था. जांच के दौरान पता चला कि उसने इंटरनेट पर एक्ट्रेस का नाम सर्च किया और किसी तरह उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने WhatsApp के जरिए उन्हें आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भेजना शुरू कर दी।
आरोपी ने कबूल किया अपना गुनाह
बता दें, इस मामले की जांच डीसीपी मोहित कुमार गर्ग के निर्देश पर की गई. इस दौरान ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर संजय चौहान, साइबर सेल प्रभारी शरद देवदे और कांस्टेबल अशोक कोंडे की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई. वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाम कबूल करते हुए बताया कि उसने इसी तरह की हरकत एक अन्य अभिनेत्री के साथ भी की थी, जिसका नाम भी पूनम बताया जा रहा है।
कब हुई ये घटना
इसके साथ ही आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वीडियो भेजने के बाद उसने अपने मोबाइल फोन से WhatsApp हटा दिया था ताकि वह पकड़ा न जाए. वहीं एक्ट्रेस पूनम दासगुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल को उनके WhatsApp पर अचानक अश्लील वीडियो और नग्न तस्वीरें भेजी गई थी. इस घटना से हैरान अभिनेत्री ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उन्होंने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया और पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी।
आगे की जांच जारी
इसके दो दिन बाद, 29 अप्रैल को अभिनेत्री ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर जांच शुरू की, जिसके बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा और किन -किन महिलाओं को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे गए है।