Headlines
Loading...
'उर्दू नाम वाले हो, लट्ठ तुम पर पड़ेगा', कॉकरोच जनता पार्टी से 10 किलोमीटर दूर रहे मुसलमान; ऐसी अपील दिल्ली में क्यों की जा रही?, जानें...

'उर्दू नाम वाले हो, लट्ठ तुम पर पड़ेगा', कॉकरोच जनता पार्टी से 10 किलोमीटर दूर रहे मुसलमान; ऐसी अपील दिल्ली में क्यों की जा रही?, जानें...

नई दिल्लीः परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत आ रहे हैं। लेकिन इधर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून, शनिवार को आयोजित होने वाले इस धरना-प्रदर्शन से मुस्लिमों से दूर रहने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स मुस्लिमों से कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आंदोलन से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। मुस्लिम नाम वाले इन यूजर्स का कहना है कि मुसलमान इस आंदोलन से न केवल दूरी बनाकर रखे, बल्कि इसके बारे में सोचे भी नहीं।
धरना-प्रदर्शन से 10 किलोमीटर दूर रहे मुस्लिम

मुस्लिम आईटी सेल नाम के यूजर ने X पर लिखा, भारत के मुसलमान कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से 10 किलोमीटर की दूरी बनाकर रखें, यह तुम्हारी भविष्य बर्बाद करने का जाल है। लिखा, ' डियर इंडियन मुस्लिम GenZ, कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। लेकिन इसमें शामिल न हो, यहां तक कि इसके करीब भी न जाएं। एयरपोर्ट न जाएं, कोई वहां मत जाना, बल्कि उसके बारे में सोचना भी नहीं। 10 किलोमीटर की दूरी बनाकर रखें। यह आपके भविष्य को बर्बाद करने के लिए जाल तैयार किया गया है।'

'मुसलमानों को मोहरे की तरह इस्तेमाल करेंगे और फेंक देंगे'

मुस्लिम आईटी सेल ने मुस्लिमों से आगे कहा, 'वे (CJP) आपको (मुस्लिमों को) मोहरे की तरह इस्तेमाल करेंगे, तस्वीरें खींचेंगे, अपनी सुर्खियां बटोरेंगे और गायब हो जाएंगे, जबकि आप जेल में सड़ते रहेंगे और आपकी पढ़ाई, करियर और जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। यह हिंदुत्व की सरकार है, यानी बहुमत की सरकार। बहुमत को अपनी क्रांति खुद लड़ने दें। उन्हें ही मुश्किलों का सामना करने दें। आज आपकी लड़ाई सड़कों पर नहीं है। आपकी लड़ाई तो अस्तित्व बचाने, बेहतर बनने और भविष्य के लिए ताकत जुटाने की है। बेवकूफ न बनें। उकसावे में न आएं। उनके हाथों का खिलौना न बनें। घर पर रहें। समझदारी से काम लें। सुरक्षित रहें। अपने भविष्य की रक्षा वैसे ही करें जैसे आप अपनी जान की करते हैं, क्योंकि आपका भविष्य ही आपकी जान है।'
मुस्लिमों किसी के हाथों की कठपुतली मत बनो

मोहम्मद जियाउल्लाह ने X ने भी मुस्लिम आईटी सेल की बातों को ही दोहराया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि मुस्लिमों मूर्ख मत बनो। उकसावे में मत आओ। किसी के हाथों की कठपुतली मत बनो। घर पर रहो। समझदारी से काम लो। सुरक्षित रहो। अपने भविष्य की रक्षा ऐसे करो, जैसे तुम्हारी ज़िंदगी उसी पर निर्भर हो क्योंकि हकीकत में ऐसा ही है।

इस्तेमाल करो और फेंक दो

वहीं ज़हाक तनवीर ने लिखा, 'दिलचस्प बात: मुस्लिम सोशल मीडिया अकाउंट्स अपनी GenZ पीढ़ी से 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उनके विरोध-प्रदर्शनों में शामिल न होने की अपील कर रहे हैं। वे इसे सोशलिस्ट और कम्युनिस्टों की 'इस्तेमाल करो और फेंक दो' वाली रणनीति का दोहराया जाने वाला पैटर्न मानते हैं!

'कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों में शामिल होने से बचें'

इसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेड इट' इंडियन मुस्लिम्स नाम के यूजर ने लिखा, 'तमाम मुसलमानों को मशवरा दिया जाता है कि जनता पार्टी के एहतिजाजों (धरना प्रदर्शन, आंदोलन) में शिरकत करने से परहेज करें। अगर ऐसे एहतिजाजों के दौरन कोई गैर कानूनी सरगर्मी पाई गई तो शिरकत करने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें गिरफ़्तारी और जेल भी शामिल हो सकती है। कुछ सूरतों में अथॉरिटी कानून की ख़िलाफ़ वारज़ी करने वाली जयदादों के ख़िलाफ़ भी करवाई जा सकती है। लिहाज़ा, बेहतर है कि ऐसी सरगर्मियों से दूर रहा जाए और एहतियत से काम लिया जाए।'

आसान भाषा में कहें तो सभी मुसलमानों को सलाह दी जाती है कि वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से बचें। अगर ऐसे प्रदर्शनों के दौरान कोई गैर-कानूनी गतिविधि होती है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी और जेल की सजा समेत सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कुछ मामलों में, अधिकारी कानून का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकते हैं। इसलिए, ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
'उनके लौंडे उधम मचा कर चले जाएंगे, तुम उर्दू नाम वाले हो, लट्ठ तुम पर पड़ेगा'

शेख मुहम्मद शुफियान ने लिखा, 'मेरे प्यारे अब्दुल, 6 जून को दिल्ली में किसी कॉकरोच वक्रोच का हिसा मत बन जाना, इस्तकबाल (स्वागत) करने के लिए एयरपोर्ट की तरफ तो बिल्कुल मत जाना, और कहीं भी धरना, एहतिजाज, मुजाहिरा (विरोध) कुछ भी हो, शरीक मत होना। अपने रोजाना की दो वक़्त की रोटी कमाने से मतलब रखो। इनके और उनके लौंडे उधम मचा कर चले जायेंगे, तुम उर्दू नाम वाले हो, लट्ठ तुम पर पड़ेगा, एफआईआर होगी, जेल जाओगे, थाने, कोर्ट कचरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।'

शेख मुहम्मद शुफियान ने कहा, 'घर तुम्हारे वैसे ही अवैध हैं, और अब तो तुम्हारी इन्फिरादि गलतियां की साज़ा मस्जिद और मदरसों को सील करके दी जाती है। लिहाजा भीड़ का हिसा बनने से बचना, अपने अकीदत और ईमान की हिफाजत कीजिए, नमाजों की पाबंदी कीजिए, तालीम पर ध्यान दो और अपने कारोबार/बिजनेस पर फोकस करो। कॉकरोच तुम्हारे मसाले का हल नहीं है।'