Headlines
Loading...
26/11हमले में कैसे नर्सों ने बचाई थी400 लोगों की जान? कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' में दिखेगी कहानी, आज ट्रेलर हुआ रिलीज...

26/11हमले में कैसे नर्सों ने बचाई थी400 लोगों की जान? कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' में दिखेगी कहानी, आज ट्रेलर हुआ रिलीज...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अभी इस पिक्चर की रिलीज में कुछ दिन का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने ट्रेलर वीडियो रिलीज करते हुए इस फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखा दी है। 2 जून की शाम ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें बताया गया कि ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है।

मनोज तापड़िया ने ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी लिखी है और वो ही इसके डायरेक्टर हैं। इस पिक्चर की कहानी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले की घटना से प्रेरित बताई जा रही है। आतंकियों ने उस समय कामा अस्पताल पर भी हमला किया था। अस्पताल में कई गार्ड्स की हत्या भी कर दी थी। उस समय उस अस्पताल की नर्सों ने बहादुरी की मिसाल की पेश की थी और स्थिति को संभाला था।

यहां देखें ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर

जो ट्रेलर सामने आया उसमें बताया गया है कि हमले के दौरान नर्सों ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से 400 लोगों की जान बचाई थी। उन नर्सों के पास कोई हथियार नहीं था, लेकिन हिम्मत थी। कंगना रनौत भी इस पिक्चर में एक नर्स की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस ट्रेलर में फिल्म को लेकर अभी ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया। इस फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, ईशा डे, आशा शेलार और जाहिद खान जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।

‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज डेट

कंगना रनौत के तमाम चाहने वालों को उनकी इस पिक्चर का बेसब्री से इंतजार है। ये इंतजार कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी. कंगना इस फिल्म में एक्टिंग तो कर ही रही हैं, साथ ही वो इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हुई हैं। कंगना ने अपनी कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया है।