शराब और दवाओं का सेवन कर सुबह 3:30 बजे तक पति-पत्नी ने किया सेक्स... जब सुबह खुली नींद तो नजारा देख उड़ गए होश...
Software Engineer Death: हरियाणा के गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नग्न लाश उत्तराखंड के मसूरी के एक होटल के कमरे में मिली थी। इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि कमरे में खून के निशान, शराब की बोतलें और सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं के रैपर मिले।
बताया जा रहा है कि 27 साल की इंजीनियर पी. राधा गायत्री मूल रूप से विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की रहने वाली थीं। उन्होंने 8 महीने पहले सौम्या श्रीचरण से शादी की थी। जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करते हैं।
राधा अपने पति के साथ ऋषिकेश घूमने के बाद मसूरी पहुंचीं थी. दोनों एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह पति से मिली जानकारी के आधार पर मसूरी पुलिस कमरे में पहुंची तो महिला की लाश फर्श पर पड़ी मिली।
पति ने होमस्टे मैनेजमेंट और पुलिस को दी सूचना
मसूरी पुलिस के मुताबिक, यह जोड़ा 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकला था। उसके बाद ऋषिकेश में समय बिताने के बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनौल्टी रोड पर टिपरिधार इलाके में एक होमस्टे में रुके। 15 जून की सुबह-सुबह राधा गायत्री अपने कमरे में मृत पाई गईं। जागने पर उनके पति ने होमस्टे मैनेजमेंट और पुलिस को सूचना दी।
पति ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर उनके पति सौम्या श्रीचरण का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे सुबह करीब 3:30 बजे सोए थे। जब वह सुबह जागे तो उन्होंने अपनी पत्नी को फर्श पर बेहोशी के हालत में देखा, उनकी नाक से खून बह रहा था और अनजाने में पेशाब निकल गया था। इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बेडशीट पर भी खून लगा हुआ था। इससे घबराकर उन्होंने होटल मैनेजमेंट को जानकारी दी।
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दौरान, महिला कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई मिली। बेडशीट पर खून फैला हुआ था और कमरे से शराब की 2 खाली बोतलें बरामद हुईं, वहां खाने-पाने की दूसरी चीजें भी बरामद हुई हैं। पति ने पुष्टि की है कि उस रात कपल ने शराब पी थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा, पति ने इस बात की भी पुष्टि की है कि उस रात दोनों ने शराब पीने के साथ सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोली का सेवन किया था। वे देर से यानी सुबह करीब 3:30 बजे सोए थे। उसके बाद जब पति सुबह उठा तो कमरे का नजारा देखकर बुरी तरह घबरा गया।