आयरलैंड दौरे में डेव्यू हुआ तो टूट जाएगा सचिन का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं ये चमत्कार...
15 साल के वैभव सूर्यवंशी अगर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हैं, तो वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इस महीने के आखिर में भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां उसे दो T20 मैच खेलने हैं। ऐसे में टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने की मांग अब और भी जोर पकड़ती जा रही है।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 237.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में अभी तक एक शतक और 5 अर्धशतक जमाए हैं. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का हाईएस्ट स्कोर 103 रन रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में कुल 72 छक्के ठोके हैं।
टूट जाएगा सचिन का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड
आयरलैंड के खिलाफ भारत की दो मैचों की T20I सीरीज 26 जून और 28 जून को खेली जाएगी, जिसके बाद टीम इंडिया पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होगी. BCCI के टॉप अधिकारी वैभव सूर्यवंशी के गैरमामूली टैलेंट से काफी खुश हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं. इसी के साथ ही सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड टूट जाएगा. सचिन तेंदुलकर ने जब 1989 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 16 साल थी।
वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं ये चमत्कार
अगर वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू करते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. सचिन तेंदुलकर ने जब अपना पहला टेस्ट और ODI मैच खेला था, तब उनकी उम्र 16 साल थी. सचिन तेंदुलकर के नाम इन दोनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है, लेकिन T20I में यह रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है. उन्होंने सिर्फ एक ही T20I मैच खेला है. जब सचिन ने अपना पहला T20I मैच खेला था, तब उनकी उम्र 33 साल थी. भारत के लिए T20I में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड वॉशिंगटन सुंदर के नाम है. वॉशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला T20I मैच खेला था, तब उनकी उम्र 18 साल और 80 दिन थी. अगर सूर्यवंशी अगले दो सालों में कोई T20I मैच खेलते हैं, तो वॉशिंगटन सुंदर का 9 साल पुराना यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी ट्राई-सीरीज में खेलेंगे
वैभव सूर्यवंशी को पहले ही 'इंडिया A' टीम में जगह मिल चुकी है। वह श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे। 'इंडिया A' के लिए उनका प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहे, इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए चुन लिया जाएगा। इन दोनों सीरीज के लिए टीम के रेगुलर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. 'इंडिया A' टीम में वह तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलेंगे। टीम में उनकी मदद के लिए ऋतुराज गायकवाड़ भी मौजूद रहेंगे। टीम के उप-कप्तान रियान पराग, IPL 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।