प्रयागराज सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर सिख समाज ने प्रधानमंत्री के 4399 दिन कार्यकाल कर रिकॉर्ड बनाने की खुशी में मिष्ठान वितरित किया..
सिख समाज ने प्रधानमंत्री के 4399 दिन कार्यकाल पूरा कर रिकॉर्ड बनाने की खुशी में मिष्ठान वितरित किया
प्रयागराज, न्यूज। प्रयागराज के सिविल लाइंस, सुभाष चौराहे पर चिलचिलाती धूप में सिख समाज द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन का कार्यकाल पूरा कर रिकॉर्ड बनाने की खुशी में हाथों में तिरंगा झंडा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर मिष्ठान स्पर्श कराकर आम जनमानस के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं गगन भेदी जयकारे "बोले सो निहाल-सत श्री अकाल" के उद्घोष से चौराहे का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि
लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले देश के पहले राजनेता बन गए हैं।
मनु चावला अल्पसंख्यक महामंत्री प्रयागराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 19 विदेशी सांसदों को संबोधित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के देशों से 30 अंतरराष्ट्रीय और सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीतिक में एक नया अध्याय रच दिया है।
सरदार रणवीर सिंह ने कहा कि, आज ऐतिहासिक दिन है स्वतंत्र भारत के इतिहास में लोकसभा चुनाव जीत कर सबसे लंबे समय तक लगातार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले नेता बन गए।
इस अवसर पर परमिंदर सिंह बंटी, जसविंदर सिंह नीटू,कमल सिंह,चरनजीत सिंह, सरदार पतविन्दर सिंह, मनु चावला, रनवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरमनजी सिंह सहित कई स्वयंसेवक-राष्ट्रभक्त उपस्थित हुए।