Headlines
Loading...
पीएम-वीबीआरवाई के तहत प्रदेश के 45847 लाभार्थी कर्मचारियों के खाते में आज 25 करोड़ 24 लाख 58804 रुपये होंगे हस्तांतरित...

पीएम-वीबीआरवाई के तहत प्रदेश के 45847 लाभार्थी कर्मचारियों के खाते में आज 25 करोड़ 24 लाख 58804 रुपये होंगे हस्तांतरित...

वाराणसी, विशेष संवाददाता। आज प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत शुक्रवार को प्रदेश के 45 हजार 847 लाभार्थी कर्मचारियों के खाते में 25 करोड़ 24 लाख 58 हजार 804 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लाभार्थियों के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजेंगे। बता दें कि देशभर के लाभार्थियों के खातों में 24 अरब रुपये डाले जाएंगे। 

वाराणसी सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' और राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा होंगे। कार्यक्रम में पूर्वांचल के 10 जिलों के 38 नियोक्ताओं समेत 400 कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

योजना का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करना है। लोगों को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और समावेशी आर्थिक विकास से विकसित भारत का संकल्प पूरा करना भी इसका उद्देश्य है।