Headlines
Loading...
जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड...

जायसवाल-पंत समेत 7 खिलाड़ी अचानक टीम इंडिया से बाहर, BCCI ने बदल दिया स्क्वाड...

अक्सर टेस्ट मैच पांच दिन तक चलता है, लेकिन न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे दिन हरा दिया। टीम इंडिया ने यह मुकाबला पारी और 300 रनों के अंतर से जीता, जो टेस्ट इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत भी है। मगर अचानक यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत समेत 7 खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। यहां जान लीजिए, BCCI ने ऐसा क्यों किया?

ये 7 खिलाड़ी हुए बाहर

दरअसल बात यह है कि टेस्ट के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है. जब BCCI ने टेस्ट और वनडे के लिए स्क्वाड अनाउंस किया, तब कुछ खिलाड़ियों को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली और कुछ खिलाड़ी केवल एक स्क्वाड में चुने गए।

यही कारण है कि ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन वनडे शृंखला में नहीं खेलेंगे। खासतौर पर मोहम्मद सिराज का वनडे सीरीज में ना खेलना चौंकाने वाला विषय है, जबकि एक साल पहले ही वो चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम इंडिया का अभिन्न हिस्सा बने हुए थे।

कब शुरू होगी वनडे सीरीज?

अफगानिस्तान टीम का भारत दौरा 6 जून से शुरू हुआ था. टेस्ट मैच खत्म हो चुका है और अब 3 मैचों की ODI सीरीज 13 जून से शुरू होगी. 13 जून को धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेला जाएगा, उसके बाद दोनों टीम लखनऊ जाएंगी और वहां दूसरा वनडे मैच खेला जाना है. सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: 

शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे ।।