वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे, 40 सेकेंड में दो बार कांपी धरती, इमारतें ढहीं,10 हजार मौते, 126 साल का रिकॉर्ड तोड़ा...
कराकस, भूकंप न्यूज। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को एक जोरदार भूकंप आया है, जिसके कारण दहशत फैल गई। उत्तरी तट के पास आए इस जोरदार भूकंप की तीव्रता अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार 7.5 मापी गई।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्य भूकंप आने से महज 40 सेकेंड पहले 7.2 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। लगातार दो बड़े झटकों से लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र युमारे शहर से करीब 23 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। इसी इलाके के आसपास देश की कई बड़ी तेल रिफाइनरियां भी मौजूद हैं। राजधानी कराकस से सामने आए वीडियो में कई इमारतों के ढहने और दीवारों के टूटने की घटना दिखाई दी है।
कुछ इलाकों में धूल का गुबार छा गया और कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। भूकंप के बाद लोग अपने परिवार और पालतू जानवरों को लेकर तुरंत सड़कों पर निकल आए। कई जगह लोग खुले मैदानों और सड़कों पर जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग घबराहट के बीच सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए।
कोलंबिया तक हिली धरती
भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे वाले तटीय इलाकों के लिए खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका जताई है। हालांकि, बाद में प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए जारी सुनामी एडवाइजरी वापस ले ली गई।
इस भूकंप के झटके पड़ोसी देश कोलंबिया में भी महसूस किए गए। वहां कई सौ किलोमीटर दूर तक लोगों ने धरती हिलने की सूचना दी।
फिलहाल अधिकारियों की ओर से जान-माल के नुकसान का पूरा आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेने में जुटे हैं।