Headlines
Loading...
कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली बार आया BJP का बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया बड़ा ऐलान...

कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली बार आया BJP का बयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया बड़ा ऐलान...

BJP on CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देश में नई राजनैतिक पार्टी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी के साथ कई बड़े नाम जुड़ने से पार्टी लगातार लाइलाइट में है। इन दिनों पार्टी जंतर मंतर पर धरना दे रही है। 

इसी बीच पहली बार सत्ताधारी बीजेपी ने पहली बार कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान दिया है।

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष तेलंगाना दौरे पर हैं। यहां वारंगल में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच पार्टी पर जमकर निशाना साधा। 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि देश में नए वायरस कॉकरोच जैसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका मकसद देश को बर्बाद करना है। ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं।

सबक सिखाने की दी चेतावनी

बीजेपी अध्यक्ष नबीन ने आलोचना करते हुए कॉकरोच पार्टी को सबक सिखाने तक की बात कह दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाएंगे।
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

वारंगल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्ट-टाइम राजनेता हैं, जबकि बीजेपी का हर कार्यकर्ता फुल-टाइम राजनेता है लोगों की सेवा करता है। सत्ता में आने के बाद से ही यह राज्य सरकार हमेशा अपने परिवार पार्टी की चिंता करती रही है, न कि लोगों की।