मेडिकल या इंजीनियरिंग फीस भरने के नहीं हैं लाखों रुपये? प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में बिना गारंटर मिलेगा लाखों का एजुकेशन लोन...
नईदिल्ली न्यूज। डॉक्टर और इंजीनियर बनने की राह इतनी आसान नहीं होती है। इन कोर्स को करने में अच्छा खासा खर्चा आता है, जो कि लाखों रुपये तक पहुंच जाता है। गरीब परिवार से आनेवाले बच्चों के लिए कॉलेज की लाखों की फीस भरना मुश्किल हो जाता है।
आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद आप बिना फीस की चिंता करे अपने मनपंसद कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। भारत सरकार की 'पीएम विद्यालक्ष्मी योजना' गरीब और मध्यम वर्गीय छात्र के लिए शुरू की गई हैं। योजना की मदद से बच्चे लाखों रुपये की फीस आसानी से भर सकते हैं, बिना गारंटर लाखों का एजुकेशन लोन ले सकते हैं।
"प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी (PM-Vidyalaxmi)" योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू की गई है। इसका मकसद पढ़ाई में तेज छात्रों को आर्थिक मदद देना है, ताकि पैसों की कमी के कारण वो पढ़ाई से पीछे न रह जाएं। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि ये बिना किसी गारंटी या कोलेटरल-फ्री एजुकेशन लोन देती है।
कौन कर सकता है आवेदन
* प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी (PM-Vidyalaxmi) के लिए वो छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन परिवारों की सालाना आय ₹8,00,000 तक है। ऐसे छात्रों को 3% ब्याज पर छूट मिलती है। * * * आवेदक को भारत के 860 चुने हुए 'क्वालिटी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस' (QHEIs) में अपनी योग्यता के दम पर एडमिशन मिला हो। * * इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं।
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी से जुड़ी अन्य जानकारी
* लोन की रकम कोर्स की फीस और उससे जुड़े दूसरे खर्चों जैसे मेस, हॉस्टल फीस, लैपटॉप पर निर्भर करती है।
* 7,50,000 लाख तक के लोन के लिए भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देती है।
* जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय ₹8,00,000 तक है, उन्हें मोरेटोरियम पीरियड (कोर्स की अवधि और उसके बाद का एक साल) के दौरान ₹10,00,000 तक के लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी मिलती है।
* टेक्निकल/प्रोफेशनल कोर्स के लिए PM-USP CSIS के तहत, जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय ₹4,50,000 तक है, उन्हें पहले से ही पूरी ब्याज सब्सिडी दी जाती है।
* अगर पढ़ाई और मोरेटोरियम पीरियड के दौरान ब्याज का भुगतान किया जाता है, तो 1% तक अतिरिक्त ब्याज छूट मिलती है।
* लोन चुकाने की अवधि मोरेटोरियम पीरियड को छोड़कर 15 साल तक है।
* ब्याज सब्सिडी की रकम लाभार्थी के PM-VIDYALAXMI DIGITAL RUPEE APP (CBDC वॉलेट) में जमा की जाती है।
* जब लाभार्थी ऐप पर इसे रिडीम करेगा, तो यह रकम उसके लोन अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
* आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को "प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी (PM-विद्यालक्ष्मी) योजना" की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. -https://pmvidyalaxmi.co.in/पर जाकर डाउनलोड करें।