ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया! बस करना होगा.. ये छोटा सा काम...
एजेंसी स्पोर्ट्स डेस्क। विमंस टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब लगभग समाप्त होने वाले हैं। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगा।रविवार को यह मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
भारत को अगर सेमीफाइलन का टिकट कटाना है तो ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। इस टीम से मिली हार भारत की टेंशन बढ़ा सकती है। ऐसे में भारत को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
भारत ने जीते 3 मैच
विश्व कप में 12 टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्की करेंगी। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अब तक खेले 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनके 6 अंक हैं। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सभी 4 मैच जीते हैं और उनके 8 अंक हैं। साउथ अफ्रीका ने 4 में से 3 और बांग्लादेश ने 4 में से 2 मैच जीते हैं।
ग्रुप ए का समीकरण
* ऑस्ट्रेलिया: 4 जीत- 8 अंक (+4.724)
* भारत: 3 जीत- 6 अंक (+2.268)
* साउथ अफ्रीका: 3 जीत- 6 अंक (+0.734)
* बांग्लादेश: 2 जीत- 4 अंक (-0.849)
* पाकिस्तान: 0 अंक (बाहर)
* नीदरलैंड: 0 अंक (बाहर)
तीन टीमें रेस में
पाकिस्तान और नीदरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि बांग्लादेश की उम्मीदें बहुत कम बची हैं। ऐसे में ग्रुप A से सेमीफाइनल की दो जगहों के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर होगी।
ऑस्ट्रेलिया की जगह लगभग पक्की
गुरुवार को भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स पर 88 रन की जीत के साथ अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने ग्रुप-स्टेज के सभी चार मैच जीतकर और +4.724 का नेट रन रेट हासिल करके लगभग अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।
2 जगह और 3 टीम
बांग्लादेश पर जीत के बाद भारत +2.268 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स पर शानदार जीत के साथ पॉजिटिव नेट रन रेट हासिल कर लिया है, जिससे सेमीफाइनल की दो जगहों के लिए तीनों टीमों के बीच मुकाबला बना हुआ है।
ग्रुप A के बाकी मैच
* मैच 29: बांग्लादेश महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, लॉर्ड्स, 28 जून
* मैच 30: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, लॉर्ड्स, 28 जून
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है
ऐसी स्थिति में भारत को उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। अगर बांग्लादेश उलटफेर करता है, तो दूसरे सेमीफाइनल स्थान का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा, क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के अंक बराबर (6) हो जाएंगे। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ अंतिम चार में जगह बनाएगी।
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जाता है
ऐसी स्थिति में अगर बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो भारत आठ अंकों के साथ क्वालिफाई कर लेगा। हालांकि, अगर दक्षिण अफ्रीका जीतती है, तो दोनों टीमें आठ अंकों पर रहेंगी। दूसरे सेमीफाइनल स्थान का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।
अगर मैच रद हुआ
अगर बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच रद हो जाता है, तो भारत को दौड़ में बने रहने के लिए बांग्लादेश से दक्षिण अफ्रीका को हराने की जरूरत होगी। हालांकि, अगर प्रोटियाज जीतते हैं तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से अंकों के मामले में पीछे रहने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।