वाराणसी : जंसा थाना क्षेत्र में लल्लापुरा निवासी बाइक सवार खड़ी बस में टक्कर लगने से हुआ घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी में भर्ती...
वाराणसी, ब्यूरो। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक बाइक सवार युवक खड़ी बस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाराणसी के लल्लापुरा निवासी दिलशाद किसी कार्य से भदोही गया था। वहां से वापस लौटते समय बड़ौरा बाजार में सड़क किनारे खड़ी बस में उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलेक्ट्रिक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।