Headlines
Loading...
यूपी में थाने के अंदर जिंदा जलने लगी लड़की, थाना अध्यक्ष सस्पेंड, क्या है पूरा माजरा, जानें...

यूपी में थाने के अंदर जिंदा जलने लगी लड़की, थाना अध्यक्ष सस्पेंड, क्या है पूरा माजरा, जानें...

बिजनौर, न्यूज। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कोतवाली में बीती रात को एक महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के चेंबर में पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही महिला रेसलर जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी और इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान चेंबर के पर्दों में भी आग लग गई, जिससे थाने में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल महिला रेसलर की हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टर के मुताबिक वह 60% जल चुकी है।

थाना अध्यक्ष को एसपी ने किया निलंबित

बताया जा रहा है कि सौतेले बाप ने ही बेटी को ज्वलनशील पदार्थ दिया था. पीड़िता प्रेमी को थाने बुलाना चाह रही थी. प्रेमी फौजी सौरभ ओर परिजनों के मना करने पर क्षुब्ध होकर पैट्रोल डालकर पीड़िता ने आग लगा ली थी। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी अभिषेक झा ने कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाल थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया और अवनीत मान को शहर कोतवाल बनाया, एसपी सिटी को जांच के आदेश भी दिए हैं।

पहले शादी का किया वादा, फिर मुकर गया

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला रेसलर का फौजी से प्रेम संबंध था। आरोप है कि फौजी सौरभ ने शादी का वादा किया था. लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. हालांकि आरोपी फौजी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, जिस वजह से पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। पीड़िता कार्रवाई और समझौते कराने की बात पुलिस से कह रही थी। आमने-सामने पुलिस ने टालमटोल कर दी, इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया।

3 साल पहले फौजी सौरभ से हुई थी मुलाकात

पूरा मामला बिजनौर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की उम्र 25 साल है. उसने एमएससी की पढ़ाई की है और वह रेसलिंग भी करती है उसके पिता होमगार्ड थे. काफी समय पहले डीएम आवास पर हुए गोलीकांड में उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का एक भाई भी है. बताया जा रहा है कि 3 साल पहले महिला रेसलर की बिजनौर की रहने वाले फौजी सौरभ से सरस्वती विद्या मंदिर में मुलाकात हुई थी।

पहले पीड़िता ने लगाए थे रेप के आरोप

इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए. सौरभ ने महिला रेसलर से शादी का वादा किया था। लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया. एसपी अभिषेक झा ने बताया की युवती ने पहले सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में अंतर रिपोर्ट ऐसा लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट लगाई. सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।