Headlines
Loading...
मां की तेरहवीं का बचा हुआ खाना फेंकने गई थी युवती, जबरन खींच ले गया युवक, फिर किया रेप, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया...

मां की तेरहवीं का बचा हुआ खाना फेंकने गई थी युवती, जबरन खींच ले गया युवक, फिर किया रेप, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया...

हरदोई, न्यूज। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां मां की तेरहवीं का बचा खाना फेंकने गई युवती को तालाब के पास खींच ले गया युवक और फिर उसके साथ हैवानियत की। हालांकि युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना हरियावां थाना क्षेत्र की है।

मां की तेरहवीं का खाना फेंकने गई थी युवती

हरदोई में हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को तालाब के पास जबरन ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल, एक गांव निवासी युवती की मां की तेरहवीं थी. रिश्तेदार और परिचित तेरहवीं भोज में आए थे।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

युवती ने बताया कि वह मकान के पीछे बचा हुआ खाना डालने गई थी. इस दौरान नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, दूसरी ओर युवती के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले। गांव के बाहर तालाब के पास परिजन ने नरेंद्र को पकड़ लिया और पिटाई कर दी, यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी का इलाज चल रहा है। तबीयत सही होते ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।