Headlines
Loading...
सपा नेता जीशान अंसारी ने प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग, जिला प्रशासन को दिया पत्रक...

सपा नेता जीशान अंसारी ने प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग, जिला प्रशासन को दिया पत्रक...

वाराणसी, न्यूज। वाराणसी से एक अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी के नेता जीशान अंसारी ने अपनी मांग "गाय को राष्ट्रमाता घोषित" करने को लेकर अपने खून से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। उन्होंने यह पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है।

अंसारी ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपने से पहले वाराणसी में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर अपने खून से पत्र लिखा।

सपा नेता ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह मुस्लिम समुदाय से आते हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं मुस्लिम समुदाय से आता हूं और इसलिए मैंने सबसे पहले यह पहल की है। भाजपा के नेता गाय को लेकर तरह-तरह के बयान देते रहते हैं। हम चाहते हैं कि भाजपा गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करके अपना रुख स्पष्ट करे।''

अंसारी ने कहा कि भारत में लोगों की आस्था और भावनाओं में गाय का विशेष स्थान है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''कई घरों में पहली रोटी गाय के लिए रखी जाती है। वहीं, भाजपा के कुछ नेता गाय को रोटी नहीं बल्कि 'बीफ' खाने की बात करते हैं।''

सपा नेता ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके ज्ञापन को उचित विचार के लिए प्रधानमंत्री को भेजा जाए।