वाराणसी में कान में ईयर फोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से आज सुबह हुई मौंत...
वाराणसी (लोहता), बुद्धवार। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौंत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौंके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम प्रधान बखरिया सुरेश पाल ने बताया की थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के सुरेंद्र पाल का लड़का अमन पाल 21 वर्ष बुधवार की सुबह दोनों कानों में ईयर फोन लगाकर रेलवे लाईन पर टहल रहा था।
इसी बीच नई दिल्ली से बनारस आ रही काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन भदोही से बनारस की तरफ जा रही थी अमन उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौंक पर पहुंचे पुलिस को सूचना दिए।
सूचना पर पुलिस मौंके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाईयों और एक बहन में दुसरे नंबर का था।माता उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।