Headlines
Loading...
ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की हुई वापसी, 14 जुलाई से शुरू होगा मैच...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की हुई वापसी, 14 जुलाई से शुरू होगा मैच...


Team India Squad Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद टीम इंडिया का फोकस आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलने जा रही है। BCCI ने अब इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की आखिरकार टीम में वापसी हो गई है। इसके अलावा भी कुछ बदलाव हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

भारतीय टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. दोनों देशों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया था. BCCI ने अब वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और अक्षर पटेल एक सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आ गए हैं. जसप्रीत बुमराह को 2023 विश्व कप के बाद पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
हैरानी की बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को भी ड्रॉप कर दिया गया है. गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, वहीं मोहम्मद सिराज इग्नोर हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

ENG vs IND, वनडे सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच टीमें जगह समय (IST)

* 14 जुलाई 2026 पहला वनडे इंग्लैंड vs भारत एजबेस्टन दोपहर 3:30 बजे ।।
* 16 जुलाई 2026 दूसरा वनडे इंग्लैंड vs भारत सोफिया गार्डन्स शाम 5:30 बजे ।।
* 19 जुलाई 2026 तीसरा वनडे इंग्लैंड vs भारत लॉर्ड्स दोपहर 3:30 बजे ।।