Headlines
Loading...
राजस्थान से बिहार आई बारात, रात में हुई शादी, सुबह पूरा लड़की पक्ष गायब, यह देख सबके उड़ गए होश, पुलिस FIR दर्ज कर रही है जॉच...

राजस्थान से बिहार आई बारात, रात में हुई शादी, सुबह पूरा लड़की पक्ष गायब, यह देख सबके उड़ गए होश, पुलिस FIR दर्ज कर रही है जॉच...

अनोखी ठगी शादी : बिहार के गया जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान से बारात लेकर आए दूल्हे के साथ ऐसी ठगी हुई कि शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। मामला बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है, जहां शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित दूल्हे और उसके परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

शादी की सभी रस्में रात में संपन्न

जानकारी के अनुसार राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा की शादी बेलागंज के दरियापुर गांव की एक युवती से तय हुई थी. तय कार्यक्रम के अनुसार संजय अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर बिहार पहुंचे. दोनों पक्षों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ शादी की सभी रस्में रात में संपन्न हुईं. शादी के दौरान किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि अगले ही दिन एक बड़ा खुलासा होने वाला है।

सुनियोजित साजिश का हिस्सा

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि शादी पहले से ही एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी. पीड़ित संजय पटवा ने बताया कि शादी तय होने के बाद दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर एक लाख दस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे. इसके अलावा शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल समेत कई कीमती उपहार भी दिए थे. परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरे विश्वास के साथ यह सब किया था।

सुबह दुल्हन की विदाई

मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी. बारात पक्ष के लोग विदाई की तैयारी में जुटे हुए थे. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि लड़की के घर पर ताला लगा हुआ है. सूचना मिलते ही दूल्हा और उसके परिजन मौके पर पहुंचे. वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. घर बंद था और परिवार के सभी सदस्य रातों-रात गायब हो चुके थे।

तरह-तरह की चर्चाएं शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद सभी लोग बेलागंज थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि शादी जैसी पवित्र रस्म की आड़ में इतनी बड़ी ठगी को कैसे अंजाम दिया गया।

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

मामले पर बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस फरार दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, ठगी का शिकार हुआ दूल्हा और उसका परिवार न्याय मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि इस कथित शादी ठगी गिरोह का सच कब सामने आता है।