Headlines
Loading...
INDA vs SLA: वैभव सूर्यवंशी की इंटरनेशनल डेब्‍यू से पहले अग्नि परीक्षा, ट्राई सीरीज में मचाना होगा गदर; ऐसे देखें लाइव मैच...

INDA vs SLA: वैभव सूर्यवंशी की इंटरनेशनल डेब्‍यू से पहले अग्नि परीक्षा, ट्राई सीरीज में मचाना होगा गदर; ऐसे देखें लाइव मैच...

स्पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्‍य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार हैं। शनिवार को आयरलैंड, इंग्‍लैंड और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया।सेलेक्‍टर्स ने भारतीय स्‍क्वॉड में 15 के बजाए 16 प्‍लेयर्स को जगह दी। यह 16वें प्‍लेयर थे वैभव।

चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर ने कहा कि वैभव ने हमें उसे चुनने के लिए मजबूर कर दिया है। वैभव ने आईपीएल 2026 में कमाल की बल्‍लेबाजी की। वह 19वें सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। उन्‍होंने 16 मैच की 16 पारियों में 776 रन बनाए थे।

ट्राई सीरीज खेलेंगे वैभव

हालांकि, इंटरनेशनल डेब्‍यू से पहले वैभव श्रीलंका के दौरे पर हैं। वह इंड‍िया ए (India A), श्रीलंका ए (Sri Lanka A) और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में एक्‍शन में नजर आएंगे। यह सीरीज उनके लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को अगर आयरलैंड में इंटरनेशनल डेब्‍यू कैप पहननी है तो ट्राई सीरीज में भी खुद को साबित करना होगा और भारतीय टीम मैनेजमेंट को प्‍लेइंग 11 में जगह देने के लिए विवश करना होगा।

9 जून को भारत का सामना श्रीलंका से

ट्राई सीरीज के पहले मैच में 9 जून को इंड‍िया ए टीम का सामना श्रीलंका ए (INDA vs SLA Live Streaming) से होगा। यह मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। 9 जून से 21 जून तक होने वाली ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं सीरीज का लाइव टेलिकास्‍ट सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

* 9 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
* 11 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
* 13 जून 2026: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
* 15 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
* 17 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
* 19 जून 2026: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
* 21 जून 2026: फाइनल मैच

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।