Headlines
Loading...
बिहार पहुंचकर वैभव सूर्यवंशी ने की IPS मामा और नानी से मुलाकात, कमाल की फोटो आई सामने, देखते रह जाएंगे...

बिहार पहुंचकर वैभव सूर्यवंशी ने की IPS मामा और नानी से मुलाकात, कमाल की फोटो आई सामने, देखते रह जाएंगे...

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने अपने IPS मामा अभिषेक चौहान और नानी अनुराधा राजपूत से भी मुलाकात की।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वह डोमेस्टिक में बिहार की तरफ से खेलते हैं। वह IPL में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए संस्करण में कई रिकार्ड्स बनाए।

 
बिहार अपने घर पहुंचकर उन्होंने अपने IPS मामा अभिषेक चौहान और नानी अनुराधा राजपूत से से मुलाकात की और साथ में डिनर किया।


डिनर पर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के दौरान अपने अनुभव और यादों के बारे में अपनी नामी और मामा को बताया। वैभव ने इस संस्करण सबसे ज्यादा रन बनाए, वह ऑरेंज कैप जीतने वाले IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
 

राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, इसमें भी वैभव ने 96 रनों की शानदार पारी खेली उनकी टीम गुजरात टाइटंस के हाथों हार गई थी। हालांकि वैभव IPL फाइनल देखने और उन्हें मिलने वाले अवार्ड्स को लेने के लिए 31 मई को अहमदाबाद में ही थे।
 

वैभव सूर्यवंशी मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द सीजन भी बने, जिसके लिए उन्हें 10 लाख कैश के साथ सिएरा कार भी मिली। 

इसके आलावा उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए, सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के लिए भी अवार्ड जीते। उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी मिला।