Headlines
Loading...
Petrol Diesel Price: ₹5 के बिस्किट के बदले मिल जाएगा 2 लीटर पेट्रोल, इस देश में इतना सस्ता क्यों मिल रहा तेल? जानिए...

Petrol Diesel Price: ₹5 के बिस्किट के बदले मिल जाएगा 2 लीटर पेट्रोल, इस देश में इतना सस्ता क्यों मिल रहा तेल? जानिए...

नईदिल्ली। फरवरी से चल रहे ईरान-अमेरिका जंग के चलते दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद भी हर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग देखने को मिले। 

जहां पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 299.50 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हैं, तो भारत में पेट्रोल की कीमत इस समय ₹102.12 हैं। 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में पेट्रोल के दाम कहां सस्ते होंगे? देखा जाए तो जहां पेट्रोल सबसे ज्यादा होता है, वहां उसके दाम कम होने चाहिए, जैसे ईरान या वेनेजुएला, लेकिन ऐसा नहीं है। इन देशों में भी पेट्रोल के दाम कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं कि दुनिया में कौन है वो देश जहां एक बिस्किट के पैकेट से भी सस्ता पेट्रोल मिल रहा है।

कहां है पेट्रोल का भंडार?

सबसे ज्यादा कच्चे तेल के भंडार वाले देश की बात करें तो वेनेजुएला के पास 303 बिलियन बैरल तेल का भंडार है, सऊदी अरब के पास 267 बिलियन बैरल तेल का भंडार और इस लिस्ट में तीसरे नंबर ईरान है, जिसके पास 208 बिलियन बैरल तेल का भंडार मौजूद है। लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी कि इन तीनों में से कोई भी देश ऐसा नहीं है जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।

तो फिर कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल?

इस समय दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया (Libya) में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत सिर्फ 0.023 अमेरिकी डॉलर है, जिसे अगर भारतीय रुपयों में बदलें तो ये सिर्फ 2.17 रुपये प्रति लीटर बैठती है! यानी कि ये एक बिस्किट के पैकेट से भी सस्ता है।

यहां पर दिलचस्प बात ये है कि तेल भंडार के मामले में लीबिया दुनिया में 10वें नंबर पर है, इसके पास सिर्फ 48.4 बिलियन बैरल कच्चा तेल मौजूद है। फिर भी वो सबको पछाड़कर पेट्रोल की कीमत में पहले नंबर पर है।

लीबिया में क्यों मिल रहा सस्ता पेट्रोल?

लीबिया की आबादी 75 लाख है, और इस देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे आता है, इसलिए यहां की सरकार सालों से ईंधन पर भारी सब्सिडी देती आ रही है। यहां की सरकार की पॉलिसी, सब्सिडी, रिफाइनरी का खर्च, ट्रांसपोर्टेशन की लागत और करेंसी काफी अलग है, जिसकी वजह से लीबिया, वेनेजुएला और ईरान से आगे है।

भारत में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के हाल?

भारत की बात करें तो भारत अपनी जरूरत का 82% से 85% तेल बाहर से आयात करता है। जिसकी वजह से भारत में उसकी कीमत भी ज्यादा है। इस समय भारत में पेट्रोल की कीमत ₹102-₹113 प्रति लीटर के बीच चल रही है, वहीं डीजल भी एक लीटर डीजल भी अभी ₹95.44 से ₹99.82 मिल रहा है।