Headlines
Loading...
Who Is Jai Moondra: कौन हैं भारत के जय मूंद्रा? आयरलैंड के लिए किया डेब्यू, पहले ही मैच में रचा इतिहास,भारतीय धुरंधरो को किया फेल...

Who Is Jai Moondra: कौन हैं भारत के जय मूंद्रा? आयरलैंड के लिए किया डेब्यू, पहले ही मैच में रचा इतिहास,भारतीय धुरंधरो को किया फेल...

Who Is Jai Moondra: भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार यानी 26 जून को बेलफास्ट में खेले जा रहे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले में आयरलैंड के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा (Jai Moondra) ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर भारत के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (5 रन) को बोल्ड कर सनसनी मचा दी।

पहले ही मैच में बनाया रिकॉर्ड 

इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही जय मूंद्रा आयरलैंड क्रिकेट इतिहास में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले महज दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। राजस्थान के एक छोटे से शहर से निकलकर यूरोपीय देश की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने और अपनी मातृभूमि के खिलाफ ही ऐतिहासिक सफलता हासिल करने की यह कहानी खेल जगत के सबसे बेहतरीन सफर में से एक है। जय मूंद्रा से पहले यह विशिष्ट रिकॉर्ड आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी-20 डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट चटकाया था।

संजू सैमसन लौटे पवेलियन

मैच के दूसरे ही ओवर में आयरिश कप्तान लॉर्कन टकर ने गेंद नए गेंदबाज जय मूंद्रा के हाथों में सौंपी। मूंद्रा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली गेंद 139 किलोमीटर प्रति घंटे (139kph) की रफ्तार से गुड लेंथ पर ऑफ-स्टंप से बाहर फेंकी। भारतीय ओपनर संजू सैमसन इस गेंद की गति और लाइन को सही से पढ़ नहीं पाए। उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए गेंद सीधे मिडिल और लेग स्टंप के निचले हिस्से से जा टकराई। इस तरह मूंद्रा ने अपने पहले ही ओवर में आयरलैंड को सबसे बड़ी सफलता दिलाई।

कौन हैं जय मूंद्रा?

जय मूंद्रा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। जय का जन्म राजस्थान के जयपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित टोंk शहर में हुआ था। 16 साल की उम्र में वे एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और स्पिनर थे, लेकिन पढ़ाई के दबाव के कारण क्रिकेट बैकग्राउंड में चला गया था। कॉलेज के बाद साल 2021 में 24 वर्ष की उम्र में जय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में एमटेक (MTech) की डिग्री पूरी करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए।

आयरलैंड के घरेलू क्लब क्रिकेट में लगातार शानदार गेंदबाजी और गति के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। साल 2025 में उन्हें प्रशासनिक तौर पर आयरिश नागरिकता प्राप्त हुई। सिमी सिंह के बाद वे आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले केवल दूसरे एशियाई क्रिकेटर हैं।