महिला 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम...
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में चार हफ्तों की जद्दोजहद के बाद केवल 2 टीम बची हैं। 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर फाइनल खेला जाएगा। पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में ICC ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 10 प्रतिशत का इजाफा किया था.ICC चेयरमें जय शाह ने 2026 के विश्व कप को इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप कहा था। पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में दुनिया के 12 देश भाग ले रहे थे, इसी वजह से प्राइज मनी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। 2026 विश्व कप के लिए 87,64,615 डॉलर का प्राइज पूल सेट किया गया है, जबकि 2024 के वर्ल्ड कप में 79,58,077 डॉलर का प्राइज पूल तैयार किया गया था।
चैंपियन पर बरसेगा पैसा
5 जुलाई को वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार चैंपियन को 23,40,000 यूएस डॉलर्स की प्राइज मनी मिलेगी, जो लगभग 22.2 करोड़ भारतीय रुपयों के बराबर है। बता दें कि टीमों की संख्या में इजाफा होने के बावजूद चैंपियन को उतनी ही प्राइज मनी मिलेगी, जितनी पहले मिली थी. दूसरी ओर उपविजेता टीम को 11,70,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। यह रकम लगभग 11.1 करोड़ रुपये के बराबर है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन है और अपने सातवें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। वहीं इंग्लैंड 17 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे का अंत करना चाहेगी. इंग्लैंड 2009 में विश्व विजेता बना था।
पाकिस्तान भी होगा मालामाल, भारत को इतनी रकम
पाकिस्तान समेत 8 टीम ग्रुप स्टेज में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं। उन सभी टीमों को भी खूब सारा पैसा मिलेगा। वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को कम से कम 2.35 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में हर एक जीत के लिए करीब 29.6 लाख रुपये मिलेंगे। पाकिस्तान को 29.6 लाख रुपये के अलावा एक जीत के लिए 31,154 डॉलर का इंसेंटिव मिलेगाभारत को प्रत्येक टीम को मिलने वाली न्यूनतम राशि के अलावा 3 जीत के लिए 94,462 डॉलर अलग से मिलेंगे। नीदरलैंड्स एकमात्र ऐसी टीम होगी, जिसे प्रत्येक जीत वाला इंसेंटिव नहीं मिलेगा क्योंकि वह टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई।