Headlines
Loading...
आज सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में 'स्पॉन्सर डे 2026' का हुआ आयोजन; दान दाताओं और प्रमुख समाजसेवियों का हुआ सम्मान...

आज सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में 'स्पॉन्सर डे 2026' का हुआ आयोजन; दान दाताओं और प्रमुख समाजसेवियों का हुआ सम्मान...


चित्रकूटपरमपूज्य श्री रणछोड़दास जी महाराज द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित संस्था 'सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट' के तत्वावधान में आज जानकीकुण्ड, चित्रकूट (म.प्र.) स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में 'स्पॉन्सर डे 2026' (सामुदायिक स्पॉन्सर मिलन समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट' के अध्यक्ष व ट्रस्टी श्री नीलेश जैन जी के सानिध्य में यह आयोजन किया गया।

यह दो दिवसीय समारोह (18 एवं 19 जुलाई 2026) पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा शिविरों एवं विज़न सेंटरों के सफल संचालन में सहयोग देने वाले दानदाताओं एवं संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट करना है।


समारोह के मुख्य अतिथि एवं काशी प्रांत के प्रतिष्ठित समुदाय सहयोगी श्री अनिल कुमार केशरी जी ( वरिष्ठ पत्रकार ) और केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क टीम के चीफ एडिटर व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना केशरी  जी (राष्ट्रीय महिला आयोग आजीवन सदस्या) ने कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि दंपत्ति द्वारा पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और नमन किया गया।


इस विशेष अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस उन सभी सम्मानीय व्यक्तियों एवं संस्थाओं को समर्पित है, जिन्होंने समाज के वंचित वर्ग को नई रोशनी देने में अपना निरंतर योगदान दिया है। सहयोगियों के इसी सतत समर्पण और सेवा भावना के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रतिवर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है।

आज रविवार सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक चले इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों समाजसेवियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों में डॉक्टर दिग्विजय सिंह, डॉक्टर जगदेव त्रिपाठी, विजय कुमार द्विवेदी सत्यम सिंह पटेल, भास्कर, अनिल, और अन्य पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया।