Headlines
Loading...
Akshara Singh Post: बनारसी साड़ी, माथे पर तिलक.अक्षरा सिंह ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, देखें तस्वीरें...

Akshara Singh Post: बनारसी साड़ी, माथे पर तिलक.अक्षरा सिंह ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, देखें तस्वीरें...

वाराणसी, न्यूज। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस आस्था में भी काफी विश्वास रखती हैं।

अक्षरा सिंह अब काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची हैं। जहां उन्होंने दर्शन करते हुए कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। 

साथ ही बेहद भावनात्मक कैप्शन भी लिखा है।
अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- कुछ अनुभूतियां शब्दों से नहीं, केवल हृदय से व्यक्त होती हैं मन शांत है, हृदय कृतज्ञ है।

आपकी कृपा का प्रतिदान शब्दों से संभव नहीं. हर हर महादेव.लुक की बात करें तो इस दौरान अक्षरा नेवी ब्लू कलर की बनारसी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और बालों को खुला रखा है।

 
बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'के गाने घिस घिस घिस' में नजर आई थीं, जिसमें अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।