चिरईगांव क्षेत्र डुबकिया में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में बाइक चला रहे 22 वर्षीय पवन गोड़ की हुई मौत...
वाराणसी, चिरईगांव। डुबकिया में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 22 वर्षीय पवन गोड़ की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा शिवम सेठ जख्मी हो गया।
शिवपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर निवासी पवन गोड़ अपने मित्र शिवम सेठ के साथ बाइक से स्वर्वेद महामंदिर धाम आया था।
यहां घूमने के बाद दोनों मार्कंडेय महादेव मंदिर जा रहे थे। डुबकिया पेट्रोल पम्प के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई बार पलट गई। चालक पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
शिवपुर निवासी शिवम सेठ घायल हो गया।चिरईगांव चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।