Headlines
Loading...
वाराणसी: बरही कला और बरही नेवादा में 30 जुलाई गुरूवार को लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर...

वाराणसी: बरही कला और बरही नेवादा में 30 जुलाई गुरूवार को लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर...


वाराणसी"स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी" अभियान के तहत आगामी 30 जुलाई 2026 को क्षेत्र के बरही कला और बरही नेवादा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सद्गुरु सेवा संघ (सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड-चित्रकूट) के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक दोनों स्थानों पर संचालित होगा, जिसमें बरही कला स्थित शिविर के संयोजक ग्राम प्रधान दिलीप सिंह हैं। 

सदगुरू नेत्र चिकित्सालय वाराणसी के प्रभारी डॉ. जयदेव त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि, शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सभी नागरिकों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों को उसी दिन बस द्वारा चित्रकूट जानकीकुंड (सतना, म.प्र.) ले जाया जाएगा, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही मरीज और उनके हमसफ़र को रहने और खाने पीने, दवाई की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। ऑपरेशन के एक महीने बाद मरीजों की फॉलो-अप जांच होगी और उन्हें निःशुल्क चश्मा भी दिया जाएगा।

आयोजकों और ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने मोतियाबिंद के मरीजों से अपील की है कि वे शिविर में आते समय अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी और स्वयं या परिवार के किसी सदस्य का चालू मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाएं, ताकि इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।
प्रसारित संकलन :: केसरी न्यूज 24 ।।